LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar crime: सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर का मोस्ट वांटेड टाइगर गिरफ्तार, बुलडोजर कार्रवाई के डर से अपराधी ने पुलिस के सामने डाले हथियार

Bihar crime: लंबे समय से फरार और कई संगीन मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी प्रेम सिंह टाइगर ने आखिरकार पुलिस दबाव और कुर्की कार्रवाई के डर से आत्मसमर्पण कर दिया।...

Most wanted Tiger arrested in Sitamarhi Muzaffarpur  surrend
सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर का मोस्ट वांटेड टाइगर गिरफ्तार- फोटो : reporter

Bihar crime: बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर चल रहे सख्त अभियान के बीच मुजफ्फरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार और कई संगीन मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी प्रेम सिंह टाइगर ने आखिरकार पुलिस दबाव और कुर्की कार्रवाई के डर से आत्मसमर्पण कर दिया। इस घटना को पुलिस प्रशासन अपनी बड़ी उपलब्धि के रूप में देख रहा है।

यह पूरी कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा थी, जिसके तहत फरार अपराधियों के खिलाफ कुर्की-जब्ती और संपत्ति जब्ती की कार्रवाई तेज कर दी गई थी। इसी क्रम में हथौड़ी थाना क्षेत्र के भदई गांव में पुलिस की टीम डीएसपी ईस्ट वन अलय वत्स के नेतृत्व में पहुंची और आरोपी के घर पर कुर्की की तैयारी शुरू कर दी।

Diarch GO

पुलिस टीम जब बुलडोजर और दलबल के साथ मौके पर पहुंची, तो स्थिति अचानक बदल गई। गिरफ्तारी और संपत्ति जब्ती के डर से कुख्यात अपराधी प्रेम सिंह टाइगर ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से फरार था और सीतामढ़ी तथा मुजफ्फरपुर जिलों के अलग-अलग थानों में उसके खिलाफ करीब एक दर्जन गंभीर मामले दर्ज हैं। हथौड़ी थाना में भी उसके खिलाफ दो संगीन आपराधिक केस लंबित हैं। जैसे ही पुलिस ने उसके घर पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की, उसने दबाव में आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला लिया।

डीएसपी ईस्ट वन अलय वत्स ने बताया कि यह कार्रवाई जिले में चल रहे विशेष अभियान का हिस्सा है, जिसमें फरार और वांछित अपराधियों के खिलाफ लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस की सख्ती और बुलडोजर कार्रवाई के डर से अपराधियों में भय का माहौल बना है, जिसका परिणाम यह सरेंडर है। फिलहाल पुलिस ने प्रेम सिंह टाइगर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और उसके नेटवर्क व अन्य मामलों की गहराई से जांच की जा रही है। इस कार्रवाई को मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे अपराधियों में साफ संदेश गया है कि अब कानून से बचना आसान नहीं है। 

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा