LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

विधायक ई.अजीत ने किया आधा दर्जन विद्यालयों में 1.5 करोड़ के भवनों का शिलान्यास, कहा- कांटी क्षेत्र की प्रगति मेरा लक्ष्य

कांटी विधायक ई. अजीत कुमार ने रविवार को लगातार दूसरे दिन अपने क्षेत्र के छह प्रमुख विद्यालयों में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अतिरिक्त विद्यालय भवनों का शिलान्यास किया। इस मौेके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र की प्रगति मेरा लक्ष्य है....

विधायक ई.अजीत ने किया आधा दर्जन विद्यालयों में 1.5 करोड़ के
विधायक ई.अजीत ने आधा दर्जन विद्यालयों में भवनों का किया शिलान्यास- फोटो : धीरज सिंह

Muzaffarpur : जिले के कांटी विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने रविवार को लगातार दूसरे दिन अपने विधानसभा क्षेत्र के छह प्रमुख विद्यालयों में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अतिरिक्त विद्यालय भवनों का शिलान्यास किया। शिलान्यास समारोहों के दौरान शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। अतिरिक्त भवनों के निर्माण से विद्यालयों में कमरों की कमी दूर होगी और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सकेगा।

इन प्रमुख विद्यालयों में होगा अतिरिक्त भवनों का निर्माण 

विधायक ई. अजीत कुमार ने क्षेत्र के विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए पांच मुख्य विद्यालयों में अतिरिक्त भवनों की आधारशिला रखी:

  • उच्च माध्यमिक विद्यालय, साइन
  • बीरपुर हाई स्कूल
  • उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, श्रृंगार
  • उच्च माध्यमिक विद्यालय, बथनाहा उर्दू
  • उच्च माध्यमिक विद्यालय, असनगर हिंदी

शिक्षा समाज और राष्ट्र की प्रगति की मजबूत आधारशिला: ई. अजीत कुमार 

संबोधन के दौरान विधायक ने कहा कि कांटी विधानसभा क्षेत्र का तीव्र और सर्वांगीण विकास ही उनका मुख्य लक्ष्य है, जिसमें एनटीपीसी कांटी का भी निरंतर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ सरकारी स्कूलों में शौचालय, पेयजल और कमरों जैसी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने शिक्षकों से पूरी निष्ठा के साथ छात्र-छात्राओं के भविष्य को संवारने का आह्वान किया।

यूरिया की किल्लत पर विधायक की त्वरित कार्रवाई 

असनगर में शिलान्यास के दौरान स्थानीय किसानों ने विधायक के सामने यूरिया खाद की किल्लत और अनुपलब्धता की शिकायत रखी। जनसमस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक अजीत कुमार ने तुरंत मौके से ही मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी और जिला कृषि अधिकारी से फोन पर बात की। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र के किसानों के लिए तत्काल पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए।

NSIT
Nsmch

समारोह में सैकड़ों स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण रहे मौजूद 

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों ने विधायक की इस पहल का स्वागत करते हुए आभार जताया। इस अवसर पर राजेश पांडेय, विजय पांडेय, सुमन सिंह, इरफान अहमद दिलकश, रामसागर चौधरी, रूपनारायण साह, कुमोद ओझा, मधुसूदन सिंह, सुरेंद्र सिंह, मोतिउरहमान, विवेक रंजन, प्रिंस ठाकुर, सोनू तिवारी, सोनू सिंह, शिवेंद्र ठाकुर, पवन कुमार और रजनीश सिंह समेत भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

धीरज सिंह की रिपोर्ट