LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में अवैध खनन सिंडिकेट के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने अवैध खनन करते जेसीबी किया जब्त

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में अवैध खनन सिंडिकेट के खिलाफ हुई

MUZAFFARPUR : जिले में अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ पुलिस और खनन विभाग ने साझा 'सर्जिकल स्ट्राइक' शुरू कर दी है। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा के कड़े निर्देशों के पालन में, कटरा थाना पुलिस और खनन विभाग ने एक संयुक्त छापेमारी कर अवैध खनन में लगी एक जेसीबी मशीन को रंगे हाथों जब्त किया है। इस कार्रवाई के बाद से इलाके के सिंडिकेट में हड़कंप मच गया है।

अवैध खनन के खेल का पर्दाफाश

जानकारी के अनुसार, कटरा थाना क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रूप से मिट्टी और बालू के उठाव की खबरें मिल रही थीं। सूचना मिलते ही पुलिस और खनन विभाग की टीम ने घेराबंदी की, जहाँ एक जेसीबी मशीन अवैध रूप से खुदाई करती पाई गई। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मशीन को जब्त कर लिया और थाने ले आई। खनन विभाग द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Diarch GO

मुखिया की संलिप्तता से सनसनी

इस मामले में सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह सामने आया है कि जब्त की गई जेसीबी मशीन एक स्थानीय पंचायत के मुखिया की बताई जा रही है। एक जनसेवक और पंचायत के मुखिया का ही अवैध खनन जैसे गैर-कानूनी कार्यों में नाम आना पूरे प्रशासनिक और राजनैतिक गलियारे में चर्चा का विषय बन गया है। इस खुलासे के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब पंचायत का रक्षक ही भक्षक बन जाए, तो संसाधनों की रक्षा कौन करेगा।

एसएसपी का सख्त संदेश

मुजफ्फरपुर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने स्पष्ट कर दिया है कि जिले में किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी थाना अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय खनन माफियाओं पर कड़ी नजर रखें और सूचना मिलते ही बिना किसी दबाव के कार्रवाई करें। पुलिस का कहना है कि आरोपी कोई भी हो, कानून के दायरे में उस पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

NSIT
Nsmch

माफियाओं में हड़कंप

कटरा पुलिस की इस सक्रियता के बाद अवैध खनन में जुटे अन्य धंधेबाजों ने अपने ठिकाने बदल लिए हैं। प्रशासन का कहना है कि यह केवल शुरुआत है; आने वाले दिनों में उन सभी लोगों को चिन्हित किया जाएगा जो पर्दे के पीछे रहकर इस अवैध कारोबार का संचालन कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मुखिया की भूमिका की भी जांच कर रही है ताकि कानूनी कार्रवाई को तार्किक अंजाम तक पहुँचाया जा सके।

मणिभूषण की रिपोर्ट