LATEST NEWS

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Bihar News : मुजफ्फरपुर में हथौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो से अधिक गांजे के साथ तस्कर शंभू राय गिरफ्तार

Bihar News : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है।

Bihar News : मुजफ्फरपुर में हथौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1

MUZAFFAPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। हथौड़ी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के साथ एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। 

घटना के संबंध में हथौड़ी थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के बेरई गांव निवासी शंभू राय अपने घर से गांजे का अवैध कारोबार संचालित कर रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने तुरंत मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी और एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर बेरई गांव स्थित शंभू राय के मकान पर छापेमारी की।

Diarch GO

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने जब मकान की सघन तलाशी ली, तो घर के पीछे की दीवार से सटे एक काले रंग के पॉलिथीन में छुपाकर रखा गया 1 किलो 39 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से ही मुख्य आरोपी शंभू राय को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से इलाके में गांजा तस्करी के अवैध धंधे में संलिप्त था।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ईस्ट-1 अलय वत्स ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हथौड़ी थाना पुलिस ने यह सफल कार्रवाई की है। बेरई गांव से 1 किलो 39 ग्राम गांजा जब्त किया गया है और तस्कर शंभू राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शंभू राय से कड़ी पूछताछ की गई, जिसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि तस्कर के तार और किन-किन लोगों से जुड़े हुए थे।

NSIT
Nsmch

मणिभूषण की रिपोर्ट