LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कुख्यात सावन ठाकुर गिरोह के मुख्य शूटर को सहयोगी संग किया गिरफ्तार, पिस्टल और जिन्दा कारतूस किया बरामद

Bihar Crime : कुख्यात अपराधी सावन ठाकुर के शूटर को मुजफ्फरपुर पुलिस ने पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी पर हत्या और लूट के आधा दर्जन मामले अलग अलग थाने में दर्ज हैं....पढ़िए आगे

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कुख्यात
शूटर गिरफ्तार - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले की पुलिस ने आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कुख्यात अपराधी सावन ठाकुर गिरोह के मुख्य शूटर को उसके एक अन्य सहयोगी के साथ अवैध हथियार और कारतूस के साथ धर दबोचा। गिरफ्तार मुख्य अपराधी पर मुजफ्फरपुर और पड़ोसी जिले सीतामढ़ी के विभिन्न थानों में हत्या, लूट और रंगदारी जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं और पुलिस काफी समय से इसकी तलाश में जुटी हुई थी।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात्रि कटरा प्रखंड अंतर्गत जजुआर थाना अध्यक्ष रोशन कुमार पुलिस बल के साथ इलाके में नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान पुलिस टीम की नजर एक संदिग्ध बाइक पर पड़ी। पुलिस की गाड़ी देखते ही बाइक सवार भागने की कोशिश करने लगे। संदिग्धों की हरकत देख पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा शुरू किया और काफी दूर तक पीछा करने के बाद आखिरकार दोनों को घेरकर पकड़ लिया।

Diarch GO

तलाशी लेने के दौरान बाइक सवार दोनों युवकों के पास से एक देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने तुरंत दोनों को हिरासत में ले लिया। जब पुलिस टीम ने थाने लाकर इनसे गहन पूछताछ शुरू की तो कई सनसनीखेज खुलासे हुए। पूछताछ के दौरान पता चला कि दोनों आरोपी अंतरजिला गिरोह के सरगना सावन ठाकुर के शागिर्द हैं और पूर्व में भी हत्या व लूट की कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ईस्ट (1) अलय वत्स ने बताया कि जजुआर पुलिस की रात्रि गश्त के दौरान यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान जजुआर थाना क्षेत्र निवासी विक्रम पासवान उर्फ टिंकू पासवान और सोनू कुमार के रूप में हुई है। डीएसपी ने पुष्टि की कि विक्रम पासवान गिरोह का मुख्य शूटर है, जिस पर मुजफ्फरपुर के विभिन्न थानों के अलावा सीतामढ़ी जिले में भी हत्या और गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं।

NSIT
Nsmch

पुलिस ने गिरफ्तार दोनों अपराधियों के पास से अवैध हथियार, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक को जब्त कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों से हुई पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों और संभावित ठिकानों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। कागजी प्रक्रिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

मणिभूषण की रिपोर्ट