LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

Bihar Crime: जमीन कब्जा कांड में विधायक पर ब्रह्मपुरा थाने में केस दर्ज, सियासत गरम

Bihar Crime: जमीन कब्जा और कथित जमीन फर्जीवाड़े को लेकर बेलसंड के लोजपा विधायक अमित सिंह रानू की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

Land Case Tightens Noose on MLA 9 FIRs Filed in Muzaffarpur
माननीय पर केस दर्ज- फोटो : reporter

Bihar Crime:मुजफ्फरपुर जिले में जमीन कब्जा और कथित जमीन फर्जीवाड़े को लेकर बेलसंड के लोजपा विधायक अमित सिंह रानू की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अहियापुर थाना क्षेत्र के उदनडीह में जमीन पर अवैध कब्जे और बाउंड्री तोड़फोड़ के मामले के बाद अब ब्रह्मपुरा थाने में एक पीड़ित महिला ने विधायक समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने फर्जी तरीके से कीमती जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप लगाया है।

नई प्राथमिकी में बेलसंड विधायक अमित सिंह रानू के अलावा उनके भाई सोनू सिंह, कार्तिक कुमार, उज्ज्वल कुमार और राहुल कुमार समेत अन्य को आरोपित बनाया गया है। शिकायत के मुताबिक, संबंधित जमीन की वर्ष 2022 में कथित तौर पर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराई गई थी।पुलिस कार्रवाई के बीच अब तक विधायक अमित सिंह रानू के खिलाफ कुल 9 मामले दर्ज किए जाने की बात सामने आई है। इन मामलों की सुनवाई मुजफ्फरपुर की MP-MLA कोर्ट में चल रही है।

Diarch GO

पूरा विवाद 20 अगस्त की घटना के बाद सुर्खियों में आया। आरोप है कि स्कॉर्पियो, थार, जेसीबी और बाइक से 50 से अधिक लोग अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां-उदनडीह पहुंचे और कई जमीनों पर पहले से किए गए निर्माण को जबरन तोड़ दिया।जमीन मालिकों ने जब इसका विरोध किया तो कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की गई। एक व्यक्ति को जेसीबी के नीचे फेंकने का प्रयास करने और जमीन खाली नहीं करने पर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया।पीड़ितों का आरोप है कि जमीन खाली कराने पहुंचे लोगों ने धमकी देते हुए कहा कि अगर जमीन पर रहना है तो ‘बॉस’ को पैसा देना होगा। घटना के बाद औराई थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रहलाद कुमार के आवेदन पर अहियापुर थाना कांड संख्या 1323/26 दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस के अनुसार, टीम ने कार्रवाई करते हुए अब तक 6 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।वहीं, इस पूरे विवाद को लेकर पीड़ितों की ओर से अलग-अलग थानों में अब तक 27 प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की बात सामने आई है। लगातार दर्ज हो रहे मामलों से जमीन विवाद का मामला अब व्यापक पुलिस कार्रवाई के दायरे में आ गया है।नई FIR के बाद पुलिस विधायक और उनके सहयोगियों से जुड़े जमीन विवादों की भी जांच कर रही है। हालांकि, दर्ज मामलों में लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

NSIT
Nsmch

जमीन विवाद को लेकर लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से शहर के कई कथित जमीन माफिया में खलबली मची हुई है। पुलिस की कार्रवाई को जमीनी विवाद से जुड़े अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।मुजफ्फरपुर में जमीन पर कब्जा, फर्जी दस्तावेज और धमकी से जुड़े मामलों में जिस तरह FIR का सिलसिला बढ़ रहा है, उससे साफ है कि पुलिस अब ऐसे मामलों को लेकर अधिक सख्ती बरत रही है। विधायक अमित सिंह रानू से जुड़े मामलों में आगे की जांच और पुलिस कार्रवाई पर अब निगाहें टिकी हैं।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा