LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

BPSC EXAM : 70वीं BPSC में परचम लहराने वाली मौसमी कुमारी से मिलने पहुंचे खान सर, जमीन पर बैठकर खाया खाना, दिया प्रेरणादायक संदेश

BPSC EXAM : मुजफ्फरपुर की बेटी मौसमी कुमारी ने 70वीं BPSC में DSP के पद पर चयनित होकर पूरे बिहार में जिले और अपने गांव का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर 'खान सर' स्वयं उनके पैतृक गांव बुधकारा पहुंचे और बधाई दी।

BPSC EXAM : 70वीं BPSC में परचम लहराने वाली मौसमी कुमारी से
मुजफ्फरपुर पहुंचे खान सर - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : 70वीं BPSC परीक्षा में मिली बड़ी सफलता की गूंज अब गांवों के आशियानों तक सुनाई दे रही है। मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड स्थित बुधकारा गांव की बेटी मौसमी कुमारी ने अपनी कड़ी मेहनत और अटूट लगन के बल पर 70वीं BPSC में DSP के पद पर चयनित होकर पूरे प्रदेश में नाम रोशन किया है।

मौसमी की इस शानदार सफलता पर मशहूर शिक्षाविद खान सर खुद उनके गांव बुधकारा पहुंचे। खान सर ने मौसमी कुमारी और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। गांव पहुंचने पर खान सर का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर खान सर ने केवल बधाई ही नहीं दी, बल्कि सादगी की मिसाल पेश करते हुए मौसमी के घर पर परिजनों के साथ बैठकर जमीन पर खाना भी खाया। खान सर की इस सादगी और अपनाइयत ने गांव वालों का दिल जीत लिया।

Diarch GO

बातचीत के दौरान खान सर ने कहा, "मौसमी की यह सफलता उन तमाम बेटियों और छात्रों के लिए एक प्रेरणा है जो सीमित साधनों में भी बड़े सपने देखते हैं। मेहनत और सही दिशा में की गई तैयारी कभी बेकार नहीं जाती। आज गांव की बेटियां पुलिस और प्रशासनिक सेवाओं में नेतृत्व कर रही हैं, जो एक नए बिहार की तस्वीर पेश करता है।"

मौसमी कुमारी के DSP बनने से न केवल उनके परिवार में जश्न का माहौल है, बल्कि पूरे कटरा प्रखंड में खुशी की लहर दौड़ गई है। खान सर के इस दौरे ने गांव के अन्य युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों में भी एक नया जोश और उत्साह भर दिया है।

NSIT
Nsmch

मणिभूषण की रिपोर्ट