LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

कांटी विधायक की पहल लाई रंग: रौतिनिया डंपिंग प्वाइंट से कचरा निस्तारण का रास्ता साफ, 15 दिनों में शुरू होगा काम

मुजफ्फरपुर रौतिनिया डंपिंग प्वाइंट से कचरा निस्तारण का रास्ता साफ हो गया है। नगर निगम ने नोएडा की कंपनी को कार्यादेश जारी किया है। 4 करोड़ की लागत से पुराने कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण होगा...

कांटी विधायक की पहल लाई रंग: रौतिनिया डंपिंग प्वाइंट से कचरा

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिले के मड़वन प्रखंड अंतर्गत रौतिनिया स्थित कचरा डंपिंग प्वाइंट की समस्या से जूझ रहे स्थानीय लोगों के लिए राहत भरी खबर है। कांटी विधायक ई. अजीत कुमार के निरंतर प्रयासों के बाद, मुजफ्फरपुर नगर निगम ने सोमवार को डंपसाइट पर जमा पुराने (लेगेसी वेस्ट) कचरे के निस्तारण के लिए आधिकारिक कार्यादेश जारी कर दिया है। इस बड़ी परियोजना पर कुल करोड़ 99 लाख 42 हजार 643 रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे वर्षों पुरानी गंदगी के ढेर से मुक्ति मिलेगी।


नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, नोएडा की निजी कंपनी मेसर्स इकोस्टान इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड को इस कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कंपनी को सुरक्षा जमा राशि और बीमा पॉलिसी जैसी आवश्यक कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के साथ ही कार्यस्थल पर मशीनें लगाने का निर्देश दिया गया है। अनुबंध की प्रक्रिया पूर्ण होते ही कंपनी धरातल पर अपना कार्य शुरू कर देगी, जिससे पर्यावरण प्रदूषण में भारी कमी आने की उम्मीद है।

Diarch GO


कांटी विधायक ई. अजीत कुमार ने इस विकास कार्य को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि विधायक बनने के तुरंत बाद उन्होंने इस गंभीर मुद्दे को मुजफ्फरपुर जिलाधिकारी (डीएम) के समक्ष उठाया था। उन्होंने डीएम के साथ स्वयं डंपसाइट का स्थलीय निरीक्षण किया था, जहां ग्रामीणों ने कचरे से उठने वाली दुर्गंध और उससे होने वाली बीमारियों के बारे में अधिकारियों को विस्तार से बताया था। उस समय प्रशासन ने जल्द कार्रवाई का जो भरोसा दिया था, वह अब धरातल पर उतरता दिख रहा है।


विधायक ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि नगर निगम की प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अगले 15 दिनों के भीतर कचरा निस्तारण (रेमेडिएशन) का कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि रौतिनिया में वर्षों से जमा कचरा न केवल सौंदर्य को बिगाड़ रहा था, बल्कि आसपास के कई गांवों के भूजल और वायु को भी दूषित कर रहा था। इस परियोजना के पूरा होने से हजारों लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बड़ी राहत मिलेगी।

NSIT
Nsmch


परियोजना के तहत कचरे का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन किया जाएगा, जिससे भविष्य में कचरा डंपिंग की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। स्थानीय लोगों ने विधायक की इस सक्रियता पर खुशी जताई है। विधायक ने स्पष्ट किया कि वे कार्य की गुणवत्ता और समय-सीमा पर खुद नजर रखेंगे ताकि क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को आदर्श बनाया जा सके। इस निर्णय के बाद से मड़वन और आसपास के इलाकों में उत्साह का माहौल है।

नरोत्तम की रिपोर्ट