LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

कांटी विधायक ई. अजीत कुमार की PDS के दुकानदारों को चेतावनी : "गरीबों के हक का अनाज रोकना बर्दाश्त नहीं, पूरी पारदर्शिता के साथ करें राशन वितरण"

कांटी विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने PDS के दुकानदारों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने पीडीएस दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि गरीबों के हक का अनाज किसी भी स्थिति में रोका नहीं जाना चाहिए....

कांटी विधायक ई. अजीत कुमार की PDS के दुकानदारों को चेतावनी :
कांटी विधायक ई. अजीत कुमार की PDS के दुकानदारों को चेतावनी- फोटो : धीरज सिंह

Muzaffarpur : जिले के कांटी प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रमोद सभागार भवन में मंगलवार को कांटी विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने जन वितरण प्रणाली (PDS) के दुकानदारों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में राशन वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाना, लाभुकों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना था।


गरीबों की हकमारी और अनाज रोकने पर कड़ी चेतावनी

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ई. अजीत कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गरीबों के हक का अनाज किसी भी स्थिति में रोका नहीं जाना चाहिए। गरीब और जरूरतमंद लाभुकों का किसी भी प्रकार का शोषण या उनके हिस्से की हकमारी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि राशन वितरण में कटौती या किसी भी तरह की अनियमितता बरतने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


दुकानदारों और अधिकारियों दोनों के लिए स्पष्ट निर्देश

विधायक ने सभी पीडीएस दुकानदारों को निर्देश दिया कि वे लाभुकों के साथ उचित और सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें तथा वितरण में किसी भी प्रकार की मनमानी से बचें। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केवल दुकानदार ही नहीं, बल्कि अधिकारियों द्वारा भी दुकानदारों के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार या अवैध उगाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


सरकार की महत्वपूर्ण योजना में ईमानदारी पर जोर

ई. अजीत कुमार ने सभी दुकानदारों से अपील की कि वे सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुरूप पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ राशन का वितरण करें। उन्होंने कहा कि जन वितरण प्रणाली सरकार की एक अत्यंत महत्वपूर्ण व्यवस्था है, जिसका सीधा लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।


प्रशासनिक अधिकारियों की रही मौजूदगी

NSIT
Nsmch

इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए पीडीएस दुकानदारों के साथ-साथ कई प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से बीडीओ किशन चंद्रयान, सीओ मुकेश कुमार, एमओ उमेश कुमार और सहायक गोदाम प्रबंधक उज्ज्वल कुमार शामिल रहे, जिन्होंने व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चर्चा में भाग लिया।

धीरज सिंह की रिपोर्ट