LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

कांटी विधायक अजीत कुमार के प्रयास लाए रंग: NH-28 पर बनेगा Foot Overbridge, 4 KM का अतिरिक्त चक्कर होगा खत्म

मुजफ्फरपुर के कांटी स्थित NH-28 पर हरि सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सामने फुट ओवरब्रिज निर्माण को NHAI ने स्वीकृति दे दी है। विधायक ई. अजीत कुमार के प्रयासों से मिली इस मंजूरी से छात्रों व ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।

Kanti Foot Overbridge NHAI approval
विधायक ई. अजीत कुमार के प्रयासों के बाद फुट ओवरब्रिज (FOB) निर्माण का रास्ता साफ- फोटो : news 4 nation

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर स्थित हरि सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (छपरा, कांटी) के पास फुट ओवरब्रिज (FOB) निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की परियोजना कार्यान्वयन इकाई, मुजफ्फरपुर ने कांटी विधायक ई. अजीत कुमार को पत्र भेजकर सूचित किया है कि संबंधित स्थल पर फुट ओवरब्रिज के निर्माण के लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।


विधायक ई. अजीत कुमार की लगातार पहल लाई रंग

यह स्वीकृति विधायक ई. अजीत कुमार के सतत प्रयासों का परिणाम है, जो लंबे समय से इस जनहित के मुद्दे को बिहार विधानसभा से लेकर विभिन्न प्रशासनिक मंचों पर प्रमुखता से उठाते आ रहे थे। व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और स्थानीय ग्रामीणों को सड़क पार करने में हर समय भारी जोखिम और परेशानी का सामना करना पड़ता था।


दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम, 4 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर समाप्त

वर्तमान में सुरक्षित पैदल पार पथ (Pedestrian Crossing) न होने के कारण स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों को करीब चार किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय कर नरसंडा की ओर से घूमकर आना-जाना पड़ता था। फुट ओवरब्रिज का निर्माण पूरा हो जाने से हजारों छात्रों और ग्रामीणों को सुरक्षित व सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी, जिससे एनएच-28 पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर भी प्रभावी ढंग से रोक लग सकेगी।


जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा: विधायक

इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए विधायक ई. अजीत कुमार ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि कांटी विधानसभा क्षेत्र के विकास और आम नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े अन्य मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।