LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar News : मुजफ्फरपुर में शर्मसार हुआ मां-बेटे का रिश्ता, कलयुगी पुत्र ने 55 वर्षीय मां के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar News : मुजफ्फरपुर में एक कलयुगी बेटे ने ममता और पवित्र रिश्ते की सभी मर्यादाओं को तार-तार करते हुए अपनी ही मां के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है....पढ़िए आगे

Bihar News : मुजफ्फरपुर में शर्मसार हुआ मां-बेटे का रिश्ता,
माँ से दुष्कर्म - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक बेहद खौफनाक और शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी बेटे ने ममता और पवित्र रिश्ते की सभी मर्यादाओं को तार-तार करते हुए अपनी ही जन्मदात्री मां के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी और आक्रोश का माहौल है।

यह दिल दहला देने वाला मामला मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली मझौली पंचायत का है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला की उम्र लगभग 55 वर्ष है, जिसके साथ उसके ही 35 वर्षीय कलयुगी पुत्र ने इस हैवानियत को अंजाम दिया। घटना की सूचना जैसे ही गांव में फैली, लोग इस अमानवीय कृत्य से स्तब्ध रह गए।

Diarch GO

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता और स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस को सूचित किया गया। सकरा थाना पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बिना किसी देरी के त्वरित कार्रवाई की। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पुत्र को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित महिला के बयान के आधार पर आरोपी बेटे के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा पीड़िता की मेडिकल जांच कराने के साथ-साथ कानूनी प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

इस घिनौने अपराध की खबर के बाद से पूरे मुजफ्फरपुर जिले में लोग हतप्रभ हैं। स्थानीय ग्रामीण आरोपी बेटे के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई और उसे कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपी को सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

मणिभूषण की रिपोर्ट