LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

मुजफ्फरपुर में त्योहारों की भीड़ में चेन और पर्स उड़ाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश: यूपी और बिहार की 15 महिलाएं गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की उमड़ने वाली भारी भीड़ के बीच महिलाओं के गले से सोने की चेन, आभूषण और पर्स चुराने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय महिला चोर गिरोह का पुलिस ने सफल खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में 15 महिलाओं को गिरफ्तार किया है...

मुजफ्फरपुर में त्योहारों की भीड़ में चेन और पर्स उड़ाने वाले
चेन और पर्स उड़ाने वाले गिरोह की यूपी और बिहार की 15 महिलाएं गिरफ्तार- फोटो : मणिभूषण

Muzaffarpur : जिले में आगामी त्योहारों की उमड़ने वाली भारी भीड़ के बीच महिलाओं के गले से सोने की चेन, आभूषण और पर्स चुराने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय महिला चोर गिरोह का पुलिस ने सफल खुलासा किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के तहत उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी कुल 15 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये शातिर महिलाएं भीड़भाड़ वाले बाजारों में महिलाओं के इर्द-गिर्द घुसकर एक सुरक्षात्मक गोल घेरा बना लेती थीं और बड़ी सफाई से वारदातों को अंजाम देती थीं, जिससे आसपास के लोगों को शक तक नहीं होता था।


16,800 नकद, सोने के लॉकेट, कान के लटकन और पांच मोबाइल बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार महिलाओं के पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है, जिसमें 16,800 रुपये नकद, सोने के तीन लॉकेट, सोने का एक कान का लटकन और पांच एंड्रॉइड मोबाइल शामिल हैं। 

शनिवार को मीडिया को मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस लगातार अलर्ट मोड पर थी। इसी दौरान 16 अक्टूबर को नगर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बाहरी जिलों से आया महिलाओं का यह गिरोह शहर में सक्रिय है। सूचना के पुख्ता सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन 15 महिलाओं को धर दबोचा।


यूपी के गोरखपुर, देवरिया और आजमगढ़ से जुड़ा है नेटवर्क

पुलिस द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार की गई महिलाओं में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, देवरिया और आजमगढ़ जिले की रहने वाली शातिर महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा, बिहार के सीवान जिले के भगवानपुर क्षेत्र की महिलाएं भी इस गिरोह में सक्रिय रूप से जुड़ी पाई गई हैं। पुलिस अब इन सभी महिलाओं के पुराने आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस पूरे सिंडिकेट का मुख्य सरगना (मास्टरमाइंड) कौन है।


नगर थाने में केस दर्ज, बाजारों में बढ़ाई गई चौकसी

NSIT
Nsmch

इस मामले में नगर थाने में कांड संख्या 569/26 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस गिरफ्तार महिलाओं से गहन पूछताछ कर रही है ताकि उनके अन्य साथियों तक भी पहुंचा जा सके। त्योहारी सीजन के मद्देनजर बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में इस तरह की घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए पुलिस ने अपनी गश्त और सतर्कता को और अधिक बढ़ा दिया है।

मणिभूषण की रिपोर्ट