LATEST NEWS

  • फ्रिज में रखा गूंथा आटा सच में बन जाता है जहरीला? जानिए
  • Food Safety: फ्रिज में रखा गूंथा आटा सच में बन जाता है जहरीला? जानिए क्या कहता है विज्ञान,

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी

Bihar News : स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में पहुंचे JDU नेता के गले से 7 लाख की सोने की चेन गायब हो गयी. घटना के बाद पुलिस जाँच में जुटी है...............पढ़िए आगे

Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में ज
सात लाख की चेन गायब - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के आगमन के दौरान आयोजित स्वागत समारोह में एक हाई-प्रोफाइल चोरी की घटना सामने आई है। मंत्री जी के स्वागत में जुटी भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाशों ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता राजेश मंडल के गले से लगभग 7 लाख रुपये मूल्य की सोने की भारी चेन उड़ा ली। इस घटना के बाद से पुलिस महकमे और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

यह पूरी घटना जिले के तुर्की थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरी चौक की है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के मुजफ्फरपुर आगमन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा उनके भव्य स्वागत का कार्यक्रम रखा गया था। सकरी चौक पर मंत्री का काफिला रुकते ही कार्यकर्ताओं के बीच फूल-माला पहनाने और गुलदस्ता देने की होड़ मच गई। इसी आपाधापी के दौरान कुढ़नी प्रखंड के लदौरा निवासी जेडीयू नेता राजेश मंडल भी मंत्री जी को माला पहनाने के लिए भीड़ में आगे बढ़े थे।

Diarch GO

पीड़ित नेता राजेश मंडल के अनुसार, जब वे मंत्री को माला पहना रहे थे उसी धक्का-मुक्की और भारी भीड़ के बीच उनके गले से सोने की चेन अचानक गायब हो गई। समारोह खत्म होने और भीड़ छटने के बाद जब उनका ध्यान अपने गले की ओर गया, तो चेन गायब देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय नेताओं और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को दी, जिसके बाद तुर्की थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।

आवेदन में पीड़ित नेता ने उल्लेख किया है कि भीड़ के धक्के से चेन टूटकर गिरी या किसी ने चालाकी से काट ली, इसकी सटीक जानकारी नहीं है, लेकिन घटना स्वागत समारोह के दौरान ही हुई है। शिकायत मिलने के बाद तुर्की थाना पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई है। थानाध्यक्ष सह सब-इंस्पेक्टर सेंटू कुमार ने घटना की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

NSIT
Nsmch

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस वीआईपी मूवमेंट के दौरान बनाए गए वीडियो फुटेज और सकरी चौक के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की सघनता से जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने भरोसा जताया है कि फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और गायब चेन बरामद कर ली जाएगी।

मणिभूषण की रिपोर्ट