LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस ने देशी शराब फैक्ट्री का किया पर्दाफाश, मौके से पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

Bihar News : मुजफ्फरपुर में पति पत्नी मिलकर देशी शराब का मिनी फैक्ट्री चला रहे थे. जहाँ पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है......पढ़िए आगे

Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस ने देशी शराब फैक्ट्री का किया
शराब कारोबारी पति पत्नी गिरफ्तार - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर कदाने नदी के किनारे चल रही एक देशी शराब की मिनी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में देशी शराब और शराब बनाने के उपकरण जब्त किए हैं। साथ ही, फैक्ट्री का संचालन कर रहे पति-पत्नी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

यह पूरी कार्रवाई बरियारपुर थाना प्रभारी को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कदाने नदी के किनारे झाड़ियों में रामनाथ मुखिया नामक व्यक्ति अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर अवैध रूप से देशी शराब तैयार कर रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही बरियारपुर थाने की पुलिस टीम ने दल-बल के साथ बताए गए ठिकाने पर अचानक छापेमारी कर दी।

Diarch GO

छापेमारी के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने शराब बनाते हुए एक महिला और एक पुरुष को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर पुरुष की पहचान रामनाथ मुखिया और महिला की पहचान उसकी पत्नी दहाउरी देवी के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से लगभग 104 लीटर तैयार देशी शराब, कच्चा स्प्रिट और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई तरह के बर्तन व उपकरण बरामद किए।

बरियारपुर पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मिनी देशी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है। मौके से बरामद सभी सामग्रियों और अवैध शराब को जब्त कर पुलिस थाने ले आई है। गिरफ्तार पति-पत्नी के खिलाफ आबकारी अधिनियम (Excise Act) की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इलाके में अवैध शराब निर्माण और आपूर्ति श्रृंखला को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी पति-पत्नी से आवश्यक पूछताछ पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस अवैध धंधे में उनके साथ और कौन-कौन से तस्कर शामिल थे।

NSIT
Nsmch

मणिभूषण की रिपोर्ट