LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े किराना दुकानदार की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने किराना दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड
गोली मारकर हत्या - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ बेखौफ अपराधियों ने कानून व्यवस्था को धता बताते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बोचहा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक किराना दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना क्षेत्र के चकहेलाल गाँव की है। यहाँ अपराधी बेहद दुस्साहसिक तरीके से एक किराना दुकान पर आ धमके और वहाँ मौजूद दुकानदार को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अपराधियों ने दिन के उजाले में इस वारदात को अंजाम दिया और घटना के बाद मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

Diarch GO

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल दुकानदार को आनन-फानन में स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक किराना दुकानदार की पहचान चकहेलाल गाँव के ही निवासी शिव जी चौधरी के रूप में की गई है। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

वारदात के तुरंत बाद घटनास्थल पर भारी अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना मिलते ही डीएसपी ईस्ट वन अलय वत्स और ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

NSIT
Nsmch

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीण एसपी और डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमें अपराधियों की धरपकड़ के लिए इलाके में छापेमारी कर रही हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के कारणों और हमलावरों का सुराग लगाया जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मणिभूषण की रिपोर्ट