LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

Bihar Flood:खतरे के निशान के करीब पहुंची गंडक,निचले इलाकों में दहशत, प्रशासन अलर्ट

Bihar Flood: नारायणी गंडक नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की बेचैनी बढ़ गई है।

Gandak Nears Danger Mark in Muzaffarpur District Officials A
खतरे के निशान के करीब पहुंची गंडक- फोटो : reporter

Bihar Flood: मुजफ्फरपुर से होकर गुजरने वाली नारायणी गंडक नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। नदी का पानी अब खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। जलस्तर में लगातार हो रहे इजाफे को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी एहतियाती तैयारियां तेज कर दी हैं और संबंधित अधिकारियों को पूरी तरह अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।

गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर का सबसे ज्यादा असर नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों पर पड़ने की आशंका है। पानी लगातार बढ़ने की खबर से ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल है। लोगों को अब बाढ़ की आशंका सताने लगी है और वे नदी के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने साहेबगंज, पारू और सरैया प्रखंड के सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। प्रशासन की ओर से इन इलाकों में नदी के जलस्तर और संभावित प्रभाव पर नजर रखी जा रही है।जिलाधिकारी कुमार गौरव ने कहा है कि प्रशासन की स्थिति पर लगातार नजर बनी हुई है। फिलहाल संबंधित अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि जलस्तर में और बढ़ोतरी होने की स्थिति में समय रहते जरूरी कदम उठाए जा सकें।

गंडक के जलस्तर में लगातार वृद्धि के बीच सबसे बड़ी चिंता निचले इलाकों को लेकर है। नदी का पानी अगर इसी तरह बढ़ता रहा तो निचले क्षेत्रों में जलजमाव और बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में प्रशासन की निगरानी और समय रहते राहत एवं बचाव की तैयारी बेहद अहम मानी जा रही है।फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है और संबंधित अधिकारियों को किसी भी संभावित आपात स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया है। अब लोगों की निगाहें गंडक नदी के जलस्तर पर टिकी हैं। आने वाले घंटों में पानी का रुख मुजफ्फरपुर के निचले इलाकों के लिए अहम साबित हो सकता है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा