LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

राजद को लगा बड़ा झटका, बड़े नेता ने छोड़ा साथ, बोले- पार्टी की नीतियों से था नाराज, कल थामेंगे भाजपा का दामन

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।...

Former Sitamarhi MP Arjun Rai Quits RJD Set to Join BJP Soon
राजद को लगा बड़ा झटका- फोटो : reporter

Bihar Politics: बिहार की सियासत में एक बार फिर बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। राष्ट्रीय जनता दल के कद्दावर नेता और सीतामढ़ी के पूर्व सांसद अर्जुन राय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने फैसले की जानकारी दी और कहा कि राजद की कार्यशैली और मौजूदा राजनीतिक दिशा से असंतुष्ट होकर उन्होंने यह कदम उठाया है।

अर्जुन राय ने बताया कि वह 2019 से लेकर अब तक राजद के साथ मजबूती से जुड़े रहे और पार्टी के लिए लगातार काम करते रहे। लेकिन समय के साथ पार्टी के अंदर की परिस्थितियों और नीतियों से उनका मोहभंग हुआ, जिसके बाद उन्होंने राजद से अलग होने का फैसला लिया।

Diarch GO

पूर्व सांसद ने कहा कि वह अब भारतीय जनता पार्टी  में शामिल होंगे। उन्होंने भाजपा सरकार और संगठन की ओर से किए जा रहे जनहित के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इन्हीं कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा के साथ नई राजनीतिक पारी शुरू करने का निर्णय लिया है।अर्जुन राय ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि राजनीति में जनसेवा सबसे महत्वपूर्ण है और जिस दल में रहकर जनता के हितों के लिए बेहतर तरीके से काम किया जा सके, उसी दिशा में आगे बढ़ना उनका उद्देश्य है।

बता दें कि अर्जुन राय सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं और उत्तर बिहार की राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। उनके राजद छोड़ने को पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब बिहार में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं।अर्जुन राय के भाजपा में शामिल होने के बाद उत्तर बिहार की सियासत में नए समीकरण बनने की संभावना जताई जा रही है। उनके समर्थकों और राजनीतिक जानकारों की नजर अब उनके अगले कदम पर टिकी हुई है।बताया जा रहा है कि अर्जुन राय कल भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे, जिसके बाद उनके राजनीतिक भविष्य और आगामी भूमिका को लेकर तस्वीर और साफ हो जाएगी।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा