LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन जांच के दौरान 30 लाख की विदेशी शराब किया जब्त, तस्कर को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 30 लाख की विदेशी शराब बरामद की है. वहीँ पुलिस ने मौके से शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है.......पढ़िए आगे

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन जा
लाखों की विदेशी शराब बरामद - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हैं, लेकिन मुजफ्फरपुर पुलिस की मुस्तैदी ने एक बार फिर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया है। सकरा थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक पिकअप वैन से तकरीबन 30 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब की एक बड़ी खेप बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर को भी धर दबोचा है, जिससे फिलहाल गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है।

यह पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके पिपरी का है। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम नियमित सुरक्षा व्यवस्था के तहत पिपरी में सघन वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वैन को रुकने का इशारा किया गया। चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस बल ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और वाहन को कब्जे में ले लिया।

Diarch GO

जब पुलिस ने पिकअप की गहन तलाशी शुरू की, तो नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। पिकअप के भीतर बने विशेष तहखाने और सामानों के बीच भारी मात्रा में विदेशी शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई थीं। बरामद शराब की बाजार में कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से शराब और पिकअप को जब्त करते हुए चालक सह शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

मामले की पुष्टि करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सकरा पुलिस को वाहन जांच के दौरान यह बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रियता के कारण शराब की एक बड़ी खेप गंतव्य तक पहुँचने से पहले ही पकड़ ली गई। गिरफ्तार तस्कर के पास से कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस अब शराब के मुख्य सिंडिकेट तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।

NSIT
Nsmch

फिलहाल, गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर स्थानीय शराब माफियाओं और इस धंधे में शामिल अन्य नेटवर्क को चिन्हित किया जा रहा है। एसएसपी ने सख्त लहजे में कहा है कि शराब तस्करी में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही इस गिरोह से जुड़े स्थानीय माफिया सलाखों के पीछे होंगे। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। 

मणिभूषण की रिपोर्ट