LATEST NEWS

  • Bhojpur constable
  • Bhojpur constable: भोजपुर में खाकी पर वसूली के आरोप, वीडियो वायरल; सिपाही पर कार्रवाई के संकेत

  • Bhagalpur Event
  • Bhagalpur Event: भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह की एक झलक पाने को बेताब हुई भीड़, पुलिस

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

Bihar Fire:मुजफ्फरपुर स्टेशन पर लगी भीषण आग,यात्रियों में भगदड़, फायर ब्रिगेड ने बचाई बड़ी दुर्घटना

Bihar Fire: मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन उस वक्त अचानक अफरा-तफरी के माहौल में घिर गया, जब प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर स्थित एक रेल कार्यालय में शॉर्ट सर्किट के चलते आग की चिंगारी ने पल भर में भयावह लपटों का रूप ले लिया। ...

Fire Breaks Out at Muzaffarpur Station
स्टेशन पर लगी भीषण आग- फोटो : reporter

Bihar Fire: मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन उस वक्त अचानक अफरा-तफरी के माहौल में घिर गया, जब प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर स्थित एक रेल कार्यालय में शॉर्ट सर्किट के चलते आग की चिंगारी ने पल भर में भयावह लपटों का रूप ले लिया। जो जगह आमतौर पर यात्रियों की आवाजाही और व्यवस्था का केंद्र होती है, वही अचानक धुएं और आग की लपटों से जंग का मैदान बन गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरुआत में हल्की चिंगारी और धुआं उठा, लेकिन कुछ ही मिनटों में आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि पूरा कार्यालय धुएं से भर गया। जैसे ही आग फैली, प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में दहशत फैल गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई यात्री सामान छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर दौड़ पड़े।

स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि अगर कुछ और मिनटों की देरी होती तो बड़ा हादसा तय माना जा रहा था। लेकिन इसी बीच स्थानीय लोग और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बिना देर किए आग बुझाने में जुट गई। फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई और स्थानीय लोगों की मदद से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।

हालांकि तब तक रेल कार्यालय के भीतर रखा कुछ सामान जलकर खाक हो चुका था और धुएं का गुबार पूरे स्टेशन परिसर में फैल गया था। स्टेशन पर कुछ समय के लिए ट्रेनों की आवाजाही और यात्रियों की आवाजाही प्रभावित रही। रेल प्रशासन के अनुसार, शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है। अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि कहीं वायरिंग में लापरवाही या मेंटेनेंस की कमी तो इस घटना की वजह नहीं बनी।

NSIT
Nsmch

इस घटना ने एक बार फिर रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था और बिजली सिस्टम की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो यह घटना एक बड़े हादसे का रूप ले सकती थी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन स्टेशन परिसर में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। यात्री अब भी उस आग के मंजर को याद कर सहम जा रहे हैं, जब कुछ ही पलों में प्लेटफॉर्म-1 मौत के धुएं से भर गया था।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा