LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

Bihar News : शिक्षक की गंदी हरकतों से तंग छात्रा सुसाइड नोट लिखकर हुई लापता, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Bihar News : मुजफ्फरपुर में शिष्या और शिक्षक का रिश्ता शर्मसार हो गया है. जहाँ शिक्षक की गन्दी हरकत से परेशान होकर छात्रा लापता हो गयी.......पढ़िए आगे

Bihar News : शिक्षक की गंदी हरकतों से तंग छात्रा सुसाइड नोट
शिष्या पर शिक्षक की गन्दी नजर - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। सदर थाना क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा ने अपने ही शिक्षक पर गंभीर और 'गंदी हरकतों' के आरोप लगाए हैं। शिक्षक के कथित उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा एक सुसाइड नोट छोड़कर रहस्यमय तरीके से लापता हो गई है। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है और पुलिस स्कूल पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

FIR दर्ज

पूरा मामला तब उजागर हुआ जब छात्रा के पिता ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। मूल रूप से सरैया थाना क्षेत्र के निवासी और वर्तमान में सदर थाना क्षेत्र में किराए पर रहकर प्राइवेट नौकरी करने वाले पिता ने बताया कि शनिवार को उनकी बेटी 'स्कूल में प्रोग्राम है' कहकर घर से निकली थी। जब वह देर शाम तक वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान छात्रा के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला, जिसे पढ़कर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। सुसाइड नोट में छात्रा ने अपनी व्यथा और शिक्षक द्वारा किए जा रहे टॉर्चर का विस्तार से जिक्र किया है।

Diarch GO

शिक्षक पर आरोप

लापता छात्रा द्वारा पिता को संबोधित सुसाइड नोट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। छात्रा ने लिखा है कि स्कूल के एक छात्र के साथ उसकी दोस्ती थी, जिसकी भनक एक शिक्षक को लग गई थी। आरोप है कि इसके बाद शिक्षक छात्रा को डरा-धमकाकर उसके साथ 'गंदी हरकतें' करने लगा। शनिवार को जब शिक्षक ने उसे फिर से उस दोस्त के साथ देख लिया, तो उसे स्कूल से निकालने की धमकी दी गई। इसी बदनामी और प्रताड़ना के डर से छात्रा ने लिखा, "जब तक यह पत्र आपको मिलेगा, संभव है मैं इस दुनिया में न रहूँ।" इसके बाद वह घर से निकली और फिर वापस नहीं आई।

शिक्षक हिरासत में

मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर थाना पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज की और स्कूल पहुंचकर आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छात्रा द्वारा लगाए गए संगीन आरोप कितने सही हैं। जांच के क्रम में स्कूल के अन्य शिक्षकों और कर्मियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही, स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि छात्रा के स्कूल आने-जाने और वहां की गतिविधियों की सच्चाई सामने आ सके।

NSIT
Nsmch

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

इस संवेदनशील मामले पर एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा ने बताया कि पुलिस की प्राथमिकता छात्रा की सुरक्षित बरामदगी है, जिसके लिए लगातार छापेमारी और तकनीकी जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ साक्ष्य मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

मणिभूषण की रिपोर्ट