LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

Bihar News : 16 साल का साथ और अटूट सब्र का अंत, शराबी पति के जुल्म से तंग आकर थाने पहुँची महिला, बोली- 'अब मरना कबूल, पर उसके साथ नहीं'

Bihar News : पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला थाने पहुंची और पुलिस से गुहार लगायी. कहा की-अब मरना कबूल, पर उसके साथ नहीं'.....पढ़िए आगे

Bihar News : 16 साल का साथ और अटूट सब्र का अंत, शराबी पति के
पति से छुटकारा - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR :  तारीख 18 अप्रैल, समय दोपहर के करीब 2 बजे। जब सूरज की तपिश अपने चरम पर थी, ठीक उसी वक्त एक महिला अपनी सहेली के साथ भारी मन और आंखों में आंसू लिए थाने के गेट पर दाखिल होती है। चिलचिलाती धूप और गर्मी के कारण थाने में सन्नाटा था—कुछ अधिकारी गश्ती पर थे तो कुछ अंदर कमरों में। महिला घंटों इस उम्मीद में बाहर बैठी रही कि कोई उसकी फरियाद सुने।

चौकीदार के सामने छलका दर्द

काफी देर इंतजार करने के बाद जब एक चौकीदार बाहर निकला, तो महिला ने उसे अपनी आपबीती सुनाई। चौकीदार ने पहले तो थाना प्रभारी के गश्ती पर होने की बात कहकर टालना चाहा, लेकिन महिला की दृढ़ता देख वह अंदर गया और एक पुलिस पदाधिकारी को बाहर बुला लाया। अधिकारी के सामने आते ही महिला फूट-फूटकर रोने लगी और जो दस्तां सुनाई, उसने वहां मौजूद हर शख्स को झकझोर कर रख दिया।

Diarch GO

"न औलाद मिली, न सम्मान... सिर्फ मिला नशा और पिटाई"

महिला ने सिसकते हुए कहा, "हुजूर, शादी को 16 साल हो गए। आज तक संतान का सुख नसीब नहीं हुआ। पति रोज नशे में धुत होकर आता है और बेरहमी से पीटता है। जब इलाज की बात करती हूं, तो इलाज नहीं कराता, उल्टा घर की संपत्ति बेच-बेचकर नशे में उड़ा रहा है। अब बर्दाश्त की हद पार हो चुकी है।"

पुलिस की समझाइश और महिला का कड़ा फैसला

महिला की बात सुनकर पुलिस पदाधिकारी ने उसे समझाने की कोशिश की। उन्होंने पूछा कि शादी के 16 साल बाद वह इस उम्र में पति को छोड़कर कहां जाएगी? क्या वह दूसरी शादी करेगी? इस पर महिला ने दो टूक कहा, "मुझे मर जाना कबूल है, लेकिन दूसरी शादी का इरादा नहीं है। बस, अब मैं इस शख्स के साथ एक पल भी नहीं रह सकती।" महिला की आंखों से गिरते आंसू उसकी 16 साल की घुटन और दर्द की गवाही दे रहे थे।

NSIT
Nsmch

पवित्र रिश्ते में दरार और कानूनी गुहार

महिला के अडिग फैसले और उसकी हालत को देखते हुए पुलिस ने उससे लिखित आवेदन लिया। पीड़िता ने लिखित शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है। 

मणिभूषण की रिपोर्ट