LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar Crime : गया में DRI की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड 1.75 करोड़ का गांजा किया जब्त, मौके से चालक को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : गयाजी में ट्रक पर लोड करीब दो करोड़ का गांजा मुजफ्फरपुर DRi की टीम ने बरामद किया है. वहीँ मौके से ट्रक के ड्राईवर को गिरफ्तार कर लिया है.......पढ़िए आगे

Bihar Crime : गया में DRI की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड 1.75
गांजा की बड़ी खेप बरामद - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर DRI (राजस्व खुफिया निदेशालय) की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर गया जिले के जीटी रोड पर छापेमारी कर मादक पदार्थों की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। टीम ने जम्मू नंबर के एक ट्रक से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ 75 लाख रुपये आंकी जा रही है। तस्कर उड़ीसा से गांजे की इस खेप को लेकर उत्तर प्रदेश के बनारस जा रहे थे।

तस्करी का यह मामला बेहद चौंकाने वाला है, क्योंकि तस्करों ने गांजे को छिपाने के लिए शातिराना तरीका अपनाया था। ट्रक के अंदर लोहे का रॉड बनाने वाले मैटेरियल (अयस्क) के नीचे 296 पैकेटों में कुल 282 किलो गांजा छिपाकर रखा गया था। DRI की टीम ने जब ट्रक की गहन तलाशी ली, तब अयस्क के नीचे दबे इन पैकेटों को बरामद किया गया। यह कार्रवाई बिहार और पड़ोसी राज्यों में सक्रिय मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Diarch GO

मौके से DRI की टीम ने ट्रक चालक मोहम्मद जावेद इकबाल को गिरफ्तार किया है, जो जम्मू का निवासी बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से कड़ी पूछताछ की गई, जिसमें उसने तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े कई महत्वपूर्ण राज उगले हैं। पूछताछ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आरोपी चालक को विशेष एनडीपीएस (NDPS) कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पकड़े गए चालक जावेद इकबाल ने खुलासा किया है कि तस्करी का यह नेटवर्क उड़ीसा से लेकर उत्तर प्रदेश के बनारस तक फैला हुआ है। उसने सिंडिकेट के काम करने के तरीके और इसमें शामिल अन्य कड़ियों के बारे में भी DRI को अहम जानकारी दी है। चालक के बयानों के आधार पर अब विभाग इस अवैध व्यापार के मास्टरमाइंड और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुट गया है।

NSIT
Nsmch

फिलहाल, DRI के अधिकारी इस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रहे हैं। विभाग का मुख्य लक्ष्य इस अंतर्राज्यीय नेटवर्क से जुड़े मादक पदार्थ माफियाओं तक पहुँचना और इस सिंडिकेट को पूरी तरह ध्वस्त करना है। अधिकारियों का मानना है कि इस मामले में आने वाले दिनों में कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां संभव हैं। 

मणिभूषण की रिपोर्ट