LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

बागमती नदी के उपधारा में जाल में फंसी डॉल्फिन: मछुआरों और ग्रामीणों ने बचाई जान, वीडियो वायरल

बागमती नदी के उपधारा में जाल में फंसी डॉल्फिन: मछुआरों और ग्
बागमती नदी के उपधारा में जाल में फंसी डॉल्फिन- फोटो : मणिभूषण

Muzaffarpur : जिले से होकर गुजरने वाली बागमती नदी की उपधारा में एक बेहद दुर्लभ और राहत पहुंचाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ मछुआरों द्वारा मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में एक डॉल्फिन आकर फंस गई। स्थानीय लोगों और मछुआरों की सूझबूझ व तत्परता से डॉल्फिन को जाल से सुरक्षित निकालकर दोबारा नदी में छोड़ दिया गया।


कटरा के बसघट्टा की घटना 

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना दो दिन पूर्व कटरा प्रखंड अंतर्गत बसघट्टा पंचायत की है। जहाँ से गुजरने वाली बागमती नदी की उपधारा में स्थानीय मछुआरों ने पानी में जाल डाला था। इसी दौरान एक विशाल डॉल्फिन भोजन की तलाश में भटकते हुए उस जाल में आ फंसी और काफी देर तक बाहर निकलने के लिए संघर्ष करती रही।


Diarch GO

जाल में फंसी डॉल्फिन की स्थिति हुई नाजुक 

सुबह जब मछुआरा अपना जाल देखने नदी पहुँचा, तो उसने देखा कि उसमें एक डॉल्फिन फंसी हुई है। घंटों जाल में फँसे रहने के कारण डॉल्फिन की स्थिति काफी नाजुक और दयनीय बनी हुई थी। डॉल्फिन के मिलने की खबर फैलते ही मौके पर उसे देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।


मुंह से जाल निकालकर सुरक्षित नदी में छोड़ा 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मछुआरों ने बिना देरी किए सावधानीपूर्वक डॉल्फिन को जाल समेत पानी से बाहर निकाला। इसके बाद डॉल्फिन के मुंह और शरीर में उलझे जाल को बड़ी मशक्कत से काटा गया। जाल से मुक्त होते ही डॉल्फिन को तुरंत बागमती नदी के गहरे पानी में सुरक्षित छोड़ दिया गया, जहाँ वह तैरते हुए आगे निकल गई।


NSIT
Nsmch

रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 

डॉल्फिन को सुरक्षित जीवनदान देने का यह पूरा घटनाक्रम वहाँ मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। अब रेस्क्यू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों द्वारा मछुआरों के इस मानवीय और सराहनीय प्रयास की जमकर प्रशंसा की जा रही है।

मणिभूषण की रिपोर्ट