LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

डॉक्टर से दिनदहाड़े छिनतई : बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियो के हौसले काफी बुलंद हो गए है। आलम यह है कि दिन के उजाले और सरे राह बड़ी घटना को अंजाम देने से गुरेज नही कर रहे। मंगलवार को अपराधियों ने दिन-दहाड़े छिनतई की बड़ी घटना को अंजाम दिया......

डॉक्टर से दिनदहाड़े छिनतई : बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना
मुजफ्फरपुर में डॉक्टर से दिनदहाड़े छिनतई - फोटो : मणिभूषण

Muzaffarpur : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े छिनतई की घटना को अंजाम दिया। जिम से अपने क्लीनिक जा रहे डॉक्टर प्रमोद कुमार को निशाना बनाते हुए बाइक सवार दो अपराधियों ने उनके गले से करीब चार लाख रुपये मूल्य की सोने की चैन झपट ली और फरार हो गए।


सीसीटीवी में कैद हुई लाइव वारदात, बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि जब डॉक्टर साहब रास्ते से गुजर रहे थे, तभी पीछे से हेलमेट पहने दो बदमाश अपाचे बाइक से पहुंचे। बाइक के पीछे बैठे अपराधी ने पलक झपकते ही डॉक्टर के गले से सोने की चेन छीन ली और तेज रफ्तार में भाग निकले।


Diarch GO

मौके पर पहुंची पुलिस, फुटेज खंगालकर शुरू की जांच

घटना की सूचना तुरंत ब्रह्मपुरा थाने को दी गई। मामला संज्ञान में आते ही ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की, जिसमें दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।


इलाके में दहशत का माहौल, पुलिस कर रही छापेमारी

दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात के बाद स्थानीय लोगों और चिकित्सकों में दहशत का माहौल व्याप्त है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक नंबर और अपराधियों के चेहरे की पहचान करने में जुटी है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

NSIT
Nsmch


मणिभूषण की रिपोर्ट