LATEST NEWS

  • DA Hike 2026
  • DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63 फीसदी होने की उम्मीद, जानें सैलरी और एरियर का

  • Indian Railways Mobile charging prohibited
  • Indian Railways: भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला, रात 11 से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग पर रोक

  • chhapra Road Accident
  • Bihar News: सारण में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटे समेत चार की मौत, शादी से लौट रहे परिवार में

  • Bihar BJP March: पटना में BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा, CM सम्राट चौधरी ने संभाली कमान
  • Bihar BJP March: पटना में BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा, CM सम्राट चौधरी ने संभाली कमान

  • Patna High Court
  • Patna High Court: पटना हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, ‘आसमान गिर जाए, न्याय होना चाहिए’, वकील के खिलाफ FIR

दूध गर्म करते ही सिलेंडर ब्लास्ट, चार आशियाने खाक, लाखों की संपत्ति राख

Bihar News: बच्चे के लिए दूध गर्म करने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर से उठी चिंगारी ने ऐसा कहर बरपाया कि देखते ही देखते चार घर जलकर खाक हो गए।...

Cylinder Blast During Milk Heating Guts Four Homes in Muzaff
दूध गर्म करते ही सिलेंडर ब्लास्ट- फोटो : reporter

Bihar News:  मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के महंत मनियारी विशुनपुर टोला (वार्ड संख्या-09) में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। बच्चे के लिए दूध गर्म करने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर से उठी चिंगारी ने ऐसा कहर बरपाया कि देखते ही देखते चार घर जलकर खाक हो गए। आग की लपटों के बीच हुए जोरदार सिलेंडर ब्लास्ट से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस भीषण अग्निकांड में 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई, जबकि घर में बंधी दो बकरियों की भी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक एक महिला अपने मासूम बच्चे के लिए दूध गर्म कर रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर के रेगुलेटर या पाइप से रिसाव होने पर अचानक आग भड़क उठी। महिला ने फुर्ती दिखाते हुए किसी तरह खुद और बच्चे को बाहर निकाल लिया, लेकिन कुछ ही पलों में आग ने विकराल शक्ल अख्तियार कर ली। इससे पहले कि लोग आग पर काबू पाने की कोशिश करते, गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाके की गूंज दूर-दूर तक सुनाई दी और आग ने आसपास के मकानों को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया।

इस अग्निकांड में मोहम्मद नियाज, मोहम्मद सिराज समेत चार परिवारों के आशियाने पूरी तरह तबाह हो गए। घरों में रखा अनाज, कपड़े, जेवरात, नकदी और रोजमर्रा का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही मनियारी थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ तबाह हो चुका था।

मनियारी थानाध्यक्ष श्रीकांत चौरसिया ने घटना की तस्दीक करते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अंचल अधिकारी को सूचना भेज दी गई है। राजस्व कर्मियों द्वारा नुकसान का आकलन करने के बाद पीड़ित परिवारों को सरकारी मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा