LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar bulldozer action: सम्राट चौधरी के CM बनते ही योगी स्टाइल में एक्शन, गरजा बुलडोजर,बाजार से हटाया गया अवैध कब्जा,सुरक्षा के बीच चला अभियान

Bihar bulldozer action: बिहार की सियासत में नए समीकरण और सख्त प्रशासनिक रुख के बीच मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर योगी मॉडल स्टाइल कार्रवाई की झलक देखने को मिली है। ....

CM Samrat Chaudhary follows Yogi style action
सम्राट चौधरी के CM बनते ही योगी स्टाइल में एक्शन- फोटो : reporter

Bihar bulldozer action: बिहार की सियासत में नए समीकरण और सख्त प्रशासनिक रुख के बीच मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर योगी मॉडल स्टाइल कार्रवाई की झलक देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि सत्ता में बदलाव और सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद अतिक्रमण के खिलाफ अभियान और तेज कर दिया गया है।

मामला मुजफ्फरपुर के ढोली बाजार का है, जहां सरकारी जमीन पर कथित तौर पर लंबे समय से अवैध कब्जा किया गया था। प्रशासन ने पहले सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर जमीन खाली करने का निर्देश दिया था, लेकिन समय सीमा बीतने के बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया।इसके बाद मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए भारी पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बुलडोजर कार्रवाई शुरू की। देखते ही देखते अतिक्रमित ढांचे को ध्वस्त कर सरकारी जमीन को मुक्त करा लिया गया।

Diarch GO

इस कार्रवाई के दौरान मौके पर तनावपूर्ण माहौल भी देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने बुलडोजर कार्रवाई का विरोध करने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों की सख्ती के आगे उनकी एक न चली। पूरे अभियान को नियंत्रित तरीके से अंजाम दिया गया और किसी बड़े विवाद की स्थिति नहीं बनने दी गई।प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। वहीं, यह कार्रवाई अब इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है कुछ लोग इसे कानून का पालन बता रहे हैं तो कुछ इसे सख्ती की राजनीति से जोड़कर देख रहे हैं।

इस पूरी घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या अतिक्रमण के खिलाफ यह ‘बुलडोजर नीति’ आने वाले दिनों में और तेज होगी, या फिर यह केवल चुनिंदा इलाकों तक सीमित रह जाएगी।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा