LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

Bihar News: मुजफ्फरपुर पहुंचे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस , वकीलों ने रखी समस्याओं की पूरी फेहरिस्त, ,मधुबनी जाने के दौरान न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं से की मुलाकात

Bihar News: पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू ने मुजफ्फरपुर में जिला के न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं से मुलाकात की ...

Chief Justice Sangam sahoo Meets Judges Lawyers
चीफ जस्टिस का मधुबनी दौरा- फोटो : reporter

Bihar News:  बिहार के न्यायिक गलियारों में उस वक्त खास हलचल देखने को मिली, जब संगम कुमार साहू मधुबनी जाने के दौरान मुजफ्फरपुर के सर्किट हाउस पहुंचे। उनके आगमन को लेकर पहले से ही कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरे इलाके में एक अलग ही रौनक और सजगता नजर आई।

मुख्य न्यायाधीश के पहुंचते ही उन्हें पूरे सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर न्यायिक और प्रशासनिक अमले की अहम मौजूदगी देखने को मिली। मुजफ्फरपुर व्यवहार न्यायालय की जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह समेत कई न्यायाधीश वहां मौजूद रहे।

Diarch GO

सिर्फ न्यायपालिका ही नहीं, बल्कि बार और प्रशासनिक महकमे के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अहम मौके पर शामिल हुए। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामबाबू ठाकुर, महासचिव सच्चिदानंद प्रसाद सिंह एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बी के लाल और महासचिवउमेश कुमार सिंह ने मुख्य न्यायाधीश का गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं जिला प्रशासन की ओर से डीएम सुव्रत कुमार सेन और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा भी मौजूद रहे।

NSIT
Nsmch

इस दौरान शिष्टाचार मुलाकात के साथ-साथ स्थानीय वकीलों ने अपनी समस्याओं की पूरी फेहरिस्त भी चीफ जस्टिस के सामने रखी। खास तौर पर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में पार्किंग की कमी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर मुद्दे उठाए गए।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामबाबू ठाकुर ने इसे गर्व का पल बताते हुए कहा कि मुख्य न्यायाधीश का यहां रुकना और संवाद करना न्यायिक व्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत है। वहीं संगम कुमार साहू ने भी सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया, जिससे वकीलों और स्थानीय न्यायिक समुदाय में उम्मीद की किरण जगी है। यह दौरा सिर्फ एक औपचारिक पड़ाव नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में संवाद और भरोसे का एक अहम कदम माना जा रहा है।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा