LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

Bihar News : मुजफ्फरपुर में पूर्व विधायक रामसूरत राय के मेले में बवाल, थिएटर के स्टेज पर डांसरों के बीच जमकर चले लात-घूंसे

Bihar News : मुजफ्फरपुर में पूर्व विधायक रामसूरत राय के मेले में डांसर्स ने जमकर बवाल काटा. थिएटर के स्टेज पर डांसरों के बीच जमकर लात-घूंसे चलें.......पढ़िए आगे

Bihar News : मुजफ्फरपुर में पूर्व विधायक रामसूरत राय के मेले
डांसर के बीच चले लात घुसे - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : जिले के गरहा थाना क्षेत्र में इन दिनों पूर्व भाजपा विधायक रामसूरत राय के नेतृत्व में आयोजित एक भव्य मेले की चर्चा जोरों पर है, लेकिन अब यह मेला मनोरंजन के बजाय एक विवादित वीडियो को लेकर सुर्खियों में आ गया है। मेले के दौरान संचालित एक थिएटर के स्टेज पर अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आपसी विवाद के बाद महिला डांसरों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते पूरा स्टेज जंग के मैदान में तब्दील हो गया और कलाकारों के बीच मर्यादा की सारी सीमाएं टूट गईं।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह डांसर एक-दूसरे पर लात-घूंसे और थप्पड़ बरसा रही हैं। विवाद इतना बढ़ गया कि स्टेज पर मौजूद अन्य कर्मियों और कुछ लोगों को बीच-बचाव के लिए कूदना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया गया, लेकिन तब तक वहां मौजूद दर्शकों ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया था, जो अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Diarch GO

गौरतलब है कि इस भव्य मेले का उद्घाटन बिहार सरकार के कद्दावर मंत्री अशोक चौधरी के द्वारा किया गया था। उद्घाटन के मौके पर कई बड़ी हस्तियों और वीआईपी चेहरों की मौजूदगी ने इस आयोजन को काफी हाई-प्रोफाइल बना दिया था। औराई के पूर्व विधायक रामसूरत राय के संरक्षण में आयोजित इस मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, लेकिन इस हिंसक झड़प ने आयोजन की गरिमा पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।

इस घटना के सामने आने के बाद अब स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब इतने बड़े पैमाने पर मेले का आयोजन किया गया है और इसमें पूर्व विधायक जैसे कद्दावर नेता शामिल हैं, तो वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं थे? थिएटर जैसे संवेदनशील स्थानों पर जहां भारी भीड़ जुटती है, वहां पुलिस बल या निजी बाउंसरों की तैनाती न होना बड़ी लापरवाही की ओर इशारा करता है।

NSIT
Nsmch

फिलहाल, इस वायरल वीडियो और मारपीट की घटना को लेकर स्थानीय पुलिस और मेला प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन इस शर्मनाक वाकये ने मेले के प्रशासनिक प्रबंधन की पोल खोल कर रख दी है। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नाम पर इस तरह की अराजकता को रोकने के लिए प्रशासन भविष्य में कोई कड़ा रुख अपनाएगा। 

मणिभूषण की रिपोर्ट