LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

Bihar News: कांटी की बदलेगी सूरत! 1 अरब 52 करोड़ का भारी-भरकम बजट पास, विधायक ने खुद संभाली कमान

Bihar News: कांटी की बदलेगी सूरत! 1 अरब 52 करोड़ का भारी-भरक

Bihar News: मुजफ्फरपुर के कांटी नगर परिषद क्षेत्र के विकास को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। शनिवार को नगर परिषद कार्यालय में आयोजित सामान्य परिषद की बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए 1 अरब 52 करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में सड़क और नाला निर्माण, पोखरों के सौंदर्यकरण, सभी 26 वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने, जिम निर्माण के लिए टेंडर, नियमित फॉगिंग और साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने जैसे कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

26 वार्डों के विकास को प्राथमिकता 

साथ ही नई एजेंसी के माध्यम से सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक अजीत कुमार ने नगर परिषद के सभी 26 वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं अब हर हाल में जमीनी स्तर पर दिखनी चाहिए और जनहित से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

Diarch GO

समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचेगा लाभ

विधायक ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकास की रोशनी हर घर तक पहुंचे। बैठक में विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने भी अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं उठाईं। जिस पर अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। इस बैठक में बीडीओ आनंद कुमार विभूति, ईओ अजय कुमार, मुख्य पार्षद दिलीप कुमार, उपमुख्य पार्षद अजय कुमार गुप्ता समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

पटना से नरोत्तम की रिपोर्ट