LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News : मुजफ्फरपुर में मलंग बाबा के उत्सव पर बार-बालाओं ने लगाए अश्लील ठुमके, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

Bihar News : मुजफ्फरपुर में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीतों की जगह सरेआम मंच पर अश्लील गानों की बौछार कर दी गई, जिस पर बार-बालाओं द्वारा जमकर ठुमके लगाए गए।

Bihar News : मुजफ्फरपुर में मलंग बाबा के उत्सव पर बार-बालाओं
धार्मिक कार्यक्रम में अश्लील गाने - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से आस्था और धार्मिक आयोजनों को शर्मसार करने वाला एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीतों की जगह सरेआम मंच पर अश्लील गानों की बौछार कर दी गई, जिस पर बार-बालाओं द्वारा जमकर ठुमके लगाए गए। इस शर्मनाक वाकये का वीडियो अब सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है और आस्था को लेकर कई बड़े सवाल खड़े होने लगे हैं।

मलंग बाबा के वार्षिक उत्सव में परोसी गई अश्लीलता

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के गुलाबपट्टी पंचायत में स्थित प्रसिद्ध मलंग स्थान का बताया जा रहा है। यहां बीते 9 जून को मलंग बाबा का वार्षिक उत्सव बेहद धूमधाम से मनाया जा रहा था। इस खास और पवित्र मौके पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम (भजन संध्या/संगीत कार्यक्रम) का आयोजन किया गया था, जिसमें मशहूर भोजपुरी गायक गोलू राजा और गायिका माही मनीष को प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया गया था।

धार्मिक गानों की जगह अश्लील धुनों पर नाचीं बार-बालाएं

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मर्यादा और अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी गईं। बाबा के दरबार में जहां धार्मिक और भक्ति गीतों की गूंज होनी चाहिए थी, वहां खुले मंच से बेहद फूहड़ और अश्लील भोजपुरी गानों को बजाया जाने लगा। हद तो तब हो गई जब इन अश्लील गानों पर मंच पर बुलाई गई बार-बालाओं ने सरेआम ठुमके लगाने शुरू कर दिए। आस्था के केंद्र पर हो रहे इस तमाशे को देख कार्यक्रम में मौजूद हर कोई दंग रह गया।

दर्शकों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

मंच पर चल रहे इस अश्लील प्रदर्शन को वहां मौजूद सैकड़ों दर्शकों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रबुद्ध नागरिकों और समाजसेवियों में इस बात को लेकर गहरा गुस्सा है कि आखिर एक पवित्र धार्मिक उत्सव को इस तरह के फूहड़ नाच-गाने में कैसे तब्दील होने दिया गया।

NSIT
Nsmch

धर्म के नाम पर सरेआम फूहड़ता के प्रदर्शन पर खड़े हुए बड़े सवाल

इस घटना के बाद से अब इलाके में और सोशल मीडिया पर कई तरह के गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि क्या अब धर्म और आस्था के नाम पर सरेआम अश्लीलता का प्रदर्शन किया जाएगा? धार्मिक आयोजन कमेटियों और स्थानीय प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ऐसे पवित्र मंचों पर कलाकारों द्वारा इस तरह की मनमानी और फूहड़ता पर लगाम क्यों नहीं कसी जाती? इस घटना ने कहीं न कहीं पारंपरिक और धार्मिक आयोजनों की शुचिता पर एक बड़ा दाग लगा दिया है।

मणिभूषण की रिपोर्ट