LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

Bihar News : मुजफ्फरपुर में लापता बच्चियों की तलाश होगी तेज, महिला थाना में खुलेगी 'एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट', SSP ने किया निरीक्षण

Bihar News : मुजफ्फरपुर में लापता बच्चियों की तलाश होगी तेज,

MUZAFFARPUR : जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा ने गुरुवार को महिला थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के सिरिस्ता, लंबित कांडों की फाइलों और महत्वपूर्ण रिकॉर्ड्स की गहन जांच की। निरीक्षण के बाद एसएसपी ने महिला थाना की कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त किया और बताया कि जांच के दौरान सभी दस्तावेज और व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई हैं। यह एक रूटीन निरीक्षण था, जिसका उद्देश्य थानों की कार्यक्षमता को परखना है।

निरीक्षण के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने बताया कि मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के आलोक में अब महिला थाना परिसर में ही 'एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट' (AHTU) को स्थापित किया जा रहा है। यह यूनिट विशेष रूप से उन बच्चियों और युवतियों की बरामदगी पर ध्यान केंद्रित करेगी, जो लंबे समय से लापता हैं या जिनका अपहरण हुआ है और पुलिस अब तक उन्हें ढूंढने में सफल नहीं हो पाई है।

Diarch GO

इस नई विशेष यूनिट की कमान और अनुश्रवण का जिम्मा विशेष अपराध शाखा के डीएसपी को सौंपा गया है। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि यह टीम केवल लापता बच्चों की तलाश ही नहीं करेगी, बल्कि एक विशेष अभियान चलाकर अपहृत बच्चियों की समयबद्ध बरामदगी के लिए वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लेगी। इससे जिले में मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों पर लगाम लगाने में बड़ी मदद मिलने की उम्मीद है।

लापता बच्चियों की तलाश के अलावा, यह यूनिट महिला अपराध से जुड़े अन्य गंभीर मामलों पर भी पैनी नजर रखेगी। विशेष रूप से पॉक्सो (POCSO) एक्ट के लंबित मामलों और महिलाओं के विरुद्ध होने वाले जघन्य अपराधों के त्वरित निष्पादन की जिम्मेदारी भी इसी टीम की होगी। एसएसपी ने विश्वास जताया कि इस समर्पित यूनिट के सक्रिय होने से आने वाले दिनों में महिला सुरक्षा और लंबित कांडों के निपटारे में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।

NSIT
Nsmch

एसएसपी के इस निरीक्षण और नई यूनिट की स्थापना से महिला थाना की कार्यशैली में और अधिक तेजी आने की संभावना है। जिले के अभिभावकों, जिनकी बच्चियां लंबे समय से लापता हैं, उनके लिए यह खबर एक नई उम्मीद लेकर आई है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि 'एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट' के माध्यम से अपराधियों पर नकेल कसी जाएगी और पीड़ित परिवारों को समय पर न्याय सुनिश्चित किया जा सकेगा। 

मणिभूषण की रिपोर्ट