LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar News : घर से नाराज होकर भागी युवती को शातिर ने झांसे में लिया, भागलपुर से मुजफ्फरपुर पुलिस ने किया रेस्क्यू

Bihar News : मुजफ्फरपुर में तीन महीनों से लापता एक युवती को पुलिस ने पश्चिम बंगाल और भागलपुर के संदिग्ध ठिकानों से ट्रैक करते हुए सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है।

Bihar News : घर से नाराज होकर भागी युवती को शातिर ने झांसे म
युवती को किया रेस्क्यू - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : जिले के गायघाट थाना क्षेत्र से पिछले तीन महीनों से लापता एक युवती को पुलिस ने पश्चिम बंगाल और भागलपुर के संदिग्ध ठिकानों से ट्रैक करते हुए सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से निकली युवती को एक अनजान व्यक्ति ने झांसे में ले लिया था। इस पूरे मामले में 'लेडी सिंघम' के नाम से चर्चित सब-इंस्पेक्टर पूजा शर्मा की त्वरित और सटीक कार्रवाई की बदौलत युवती को सकुशल बरामद कर उसके परिवार से मिला दिया गया है।

डांट से नाराज होकर निकली थी घर से, जालसाज के झांसे में फंसी

जानकारी के अनुसार, गायघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब तीन माह पूर्व परिजनों ने किसी बात को लेकर युवती को डांट दिया था। इससे नाराज होकर युवती अचानक घर से बिना बताए निकल गई। शहर पहुंचते ही एक शातिर व्यक्ति ने उसकी लाचारी का फायदा उठाया और उसे अपने झांसे में ले लिया। आरोपी युवती को फुसलाकर पहले पश्चिम बंगाल ले गया और फिर वहां से भागलपुर स्थित एक संदिग्ध ठिकाने पर लाकर छिपा दिया।

Diarch GO

गायघाट थाने में दर्ज हुई थी प्राथमिकी, सब-इंस्पेक्टर पूजा शर्मा को मिली कमान

युवती के अचानक गायब होने के बाद परेशान परिजनों ने गायघाट थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच की कमान सब-इंस्पेक्टर पूजा शर्मा को सौंपी। डीएसपी ईस्ट वन अलय वत्स के कुशल नेतृत्व में गठित टीम और अनुसंधानकर्ता पूजा शर्मा ने युवती की खोजबीन के लिए लगातार छापेमारी शुरू की। अनुसंधान के दौरान पुलिस को मिले तकनीकी साक्ष्यों (सर्विलांस) और मानवीय इनपुट के आधार पर सटीक सुराग मिला। सब-इंस्पेक्टर पूजा शर्मा की अगुआई में पुलिस टीम ने भागलपुर जिले के सिवानपुर स्थित एक संदिग्ध मकान में अचानक छापेमारी की। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए ठिकाने से युवती को पूरी तरह सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

न्यायालय में 164 के बयान के बाद परिजनों को सौंपा

रेस्क्यू के बाद युवती को मुजफ्फरपुर लाया गया, जहां न्यायालय में धारा 164 के तहत उसका बयान दर्ज कराया गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अदालत के आदेश पर युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। डीएसपी ईस्ट वन अलय वत्स ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस अब युवती को झांसे में लेने वाले और इस पूरे मामले में संलिप्त आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

NSIT
Nsmch

मणिभूषण की रिपोर्ट