Bihar News : मुजफ्फरपुर में NH-27 पर भीषण सड़क हादसा, पुलिया से टकराकर नीचे गिरी तेज रफ़्तार कार, शिक्षिका मां और बेटे की गयी जान

Bihar News : मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में कार सवार मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बेटे की भी इलाज के दौरान जान चली गयी.......पढ़िए आगे

Bihar News : मुजफ्फरपुर में NH-27 पर भीषण सड़क हादसा, पुलिया
शिक्षिका माँ और बेटे की मौत - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बरूआरी के पास ठिकापही के समीप एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार उछलकर सड़क से नीचे जा गिरी। इस हादसे में कार सवार शिक्षिका मां की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

हाई स्कूल में कार्यरत थीं मृतका शिक्षिका

मृतका की पहचान दरभंगा जिले के सिमरी निवासी मधु श्रीवास्तव के रूप में हुई है, जो सिंहवाड़ा स्थित हाई स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। वहीं, हादसे में उनका पुत्र पुनीत श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए। 

Diarch GO

तेज रफ्तार और अनियंत्रित होना बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, कार NH-27 से अत्यधिक तेज गति में गुजर रही थी। ठिकापही के पास अचानक चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सीधे पुलिया से जा टकराई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य चलाते हुए कार में फंसे घायल पुनीत श्रीवास्तव को बाहर निकाला। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। आनन फानन में गंभीर रूप से जख्मी बेटे को अस्पताल जाया गया। जहाँ इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गयी। 

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही बेनीबाद थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण गाड़ी की तेज रफ्तार और अनियंत्रित होना सामने आया है, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

NSIT
Nsmch

मणिभूषण की रिपोर्ट