LATEST NEWS

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

  • Mahua Dumper Crash Kills Two Youths Third Critical
  • Bihar Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार 2 युवकों की ली

  • JDU MLC Neeraj Kumar
  • Neeraj Kumar: MLC चुनाव से पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार ICU में भर्ती, आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

Bihar News : बाथरूम में जाकर प्रेमी को मैसेज कर रही थी पत्नी, पति ने लगाई फटकार तो फांसी का फंदा लगाकर की ख़ुदकुशी

Bihar News : बाथरूम में जाकर बॉयफ्रेंड को मैसेज करते पत्नी को पति ने रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद पति ने पत्नी को फटकार लगाया, जिसके बाद पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर ख़ुदकुशी कर ली........पढ़िए आगे

Bihar News : बाथरूम में जाकर प्रेमी को मैसेज कर रही थी पत्नी

MUNGER : मुंगेर में शादी के दस माह बाद ही नवविवाहिता ने ससुराल में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कासिम बाजार थाना के अग्रवाल टोला निवासी प्रियम अग्रवाल की पत्नी पूजा अग्रवाल (19 ) ने रविवार की देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। पति ने पुलिस को बताया बीतीं रात पूजा खाना खाने के बाद बाथरूम गई। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकली तो खिड़की से झांक कर देखा तो वह मोबाइल से किसी को मैसेज कर रही थी। 

बाहर आने पर मोबाइल चेक किया तो वह किसी लड़के को मैसेज कर रही थी। यह बात खुल कर आया और मना करने पर गुस्से में वह अपने कमरे में जाकर सो गई। देर रात उठ कर देखा पूजा फंदा से लटकी है। कमरे का दरवाजा तोड़ कर उसके शव को स्वजन ने उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को लेकर घर पहुंचा और इसकी सूचना पुलिस को दी। 

थानाध्यक्ष रुबी कांत कच्छप ने बताया आत्महत्या की जानकारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार 10 जून 2024 को ही दोनों की हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार शादी हुई थी। 

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट