LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News : मुंगेर में कार में लोड शराब लूटकर भागे ग्रामीण, मौके से फरार हुए तस्कर, जांच में जुटी पुलिस

Bihar News : मुंगेर में कार में लोड शराब लूटकर लोग भागने लगे. जिसके बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया. हालाँकि तस्कर मौके से फरार हो गए.....पढ़िए आगे

Bihar News : मुंगेर में कार में लोड शराब लूटकर भागे ग्रामीण,
शराब लूट गए लोग - फोटो : SOCIAL MEDIA

MUNGER : आप ने कई बार सुना होगा को सड़क हादसे में फल, सब्जी या अन्य चीजों से भरे वाहन पलट जाते है तो स्थानीय लोगों के द्वारा उन समानों को लूट लिया जाता है। लेकिन हम आज शराब बंदी वाले बिहार में ऐसे ही शराब की लूट की एक घटना के विषय में बताने जा रहे है। जहां लोगों के द्वारा वाहन से शराब लूट लिया गया। हालांकि मौके पर पुलिस पहुंच लोगों को हटाया और उक्त वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद की।

घटना मुंगेर जिला अंतर्गत तारापुर थाना क्षेत्र के बिहमा गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार सुल्तानगंज-संग्रामपुर मुख्य पथ के बीच बिहमा चौक के पास विषहरी पूजा को लेकर मेले की भीड़ में एक उजले कलर की वाहन फंस गई।  भीड़ में ही किसी व्यक्ति की नजर उजले रंग की कार के शीशे पर पड़ी। जिसमें से साफ साफ नजर आ रहा था कि वाहन के पीछे भारी मात्रा में शराब की कार्टन रखी हुई है। जिसे देख वहां के लोगों ने हल्ला मचा दिया की गाड़ी में शराब है। भीड़ को देख वाहन पर बैठे लोग भाग नहीं सके। फिर लोगों ने वाहन पर बैठे दोनों लोगों को पकड़कर पूछ ताछ करने की कोशिश। लेकिन, कुछ लोगों ने वाहन के आगे पीछे शीशे को तोड़कर शराब की कार्टन को लूटने लगे। 

वही वाहन में शराब होने की खबर जब आसपास लोगो को लगी तो फिर शराब बोतलें लूट कर भागने लगे। इस बीच लोगों की भीड़ देखकर वाहन में बैठा दोनों तस्कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही जब तारापुर थाने की पुलिस पहुंची तो तब तक कार में रखी आधा से ज्यादा शराब गायब हो चुकी थी। वही पुलिस को देख सभी लोग फरार हो गए। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। वाहन नंबर से कार मलिक की पहचान में जुट गई है। पुलिस ने वाहन से लगभग चार कार्टन विभिन्न ब्रांड की 116 बोतल शराब की बरामदगी की है। 

पुलिस की मानें तो वाहन ने किसी व्यक्ति को धक्का मार दिया। इस कारण लोगों ने वाहन को पकड़ लिया। जिसके बाद लोगो को वाहन के पीछे रखे शराब की कार्टन पर नजर पड़ी। लोगो ने वाहन की शीशे को तोड़कर शराब को लूट लिया। पुलिस का कहना है की मामले की जांच की जा रही है। वहीं मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि घटना के बाद पुलिस को जल्द से जल्द शराब तस्करों की पहचान कर उसे पकड़ने का निर्देश दे दिया गया है। शराब तस्करी के मामले में मुंगेर पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट