LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime : मुंगेर में शराब कारोबारी को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, 3 जवान हुए जख्मी, छावनी में तब्दील हुआ इलाका

Bihar Crime : मुंगेर में शराब कारोबारी को पकड़ने गयी पुलिस टी

MUNGER : जिले में नयारामनगर थानान्तर्गत पाटम पश्चिमी पंचायत अंतर्गत कन्हैयाचक पाटम रघुनाथटोला निवासी शराब कारोबारी पवन राय को पकड़ने गई नया रामनगर थाना की गश्ती पुलिस टीम पर शराब माफियाओ ने हमला कर दिया। शराब माफिया के हमले में क्यूआरटी टीम के 3 सिपाही आंशिक रूप से घायल हो गए। हमला के दौरान शराब माफिया के लोगों द्वारा क्यूआरटी टीम में शामिल जवान का सरकारी राइफल भी छीनने की खबर आ रही है। 

हालांकि घायल पुलिस जवान व राइफल छीने जाने के संबंध में सभी पुलिस पदाधिकारी फिलहाल छापेमारी जारी रहने की बात कहते हुए कुछ भी बताने से इंकार कर रहे। सूचना मिलने पर एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में नयारामनगर के अलावा मुफस्सिल, सफियासराय, कासिम बाजार, कोतवाली, पूरबसराय, वासुदेवपुर सहित सभी थानों की पुलिस देर शाम कन्हैयाचक पाटम रघुनाथटोला पहुंची। 

सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल के जवान गांव की घेराबंदी कर छापेमारी में जुटी है। समूचे गांव की घेराबंदी करते हुए किसी व्यक्ति को ना तो गांव में प्रवेश करने दिया जा रहा है और ना ही किसी को गांव से निकलने दिया जा रहा है। जिस गांव में पुलिस पर हमला की घटना घटित हुई है, वह इलाका पूर्व में नक्सल प्रभावित रह चुका है। बावजूद इसके सैकड़ों पुलिस छापेमारी में जुटी है। अभी तक पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। ना ही लूटा गया राइफल पुलिस बरामद कर पाई है। 

हालांकि सरकारी राइफल छीने जाने की पुष्टि कोई वरीय पुलिस पदाधिकारी नहीं कर रहे हैं। एसपी सैयद इमरान मसूद ने सिर्फ इतना बताया कि शराब माफिया को पकड़ने गई पुलिस के साथ झड़प की सूचना मिली है। सदर डीएसपी के साथ अन्य थानों की पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया है। फिलहाल छापेमारी की जा रही है, इस संबंध में आवश्यक इनपुट मिलने पर ही कुछ बताया जा सकता है।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट