LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News : 4 और 7 जून को श्रीकृष्ण सेतु पर बंद रहेगा वाहनों का परिचालन, जानिए क्या है वजह...

Bihar News : 4 और 7 जून को मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. एनएचएआई ने 4 जून एवं 7 जून को श्रीकृष्ण सेतु पर ट्रैफिक ब्लॉक लिया है.......जानिए वजह

Bihar News : 4 और 7 जून को श्रीकृष्ण सेतु पर बंद रहेगा वाहनो
वाहनों का बंद रहेगा परिचालन - फोटो : IMTIYAZ

Munger : मुंगेर एनएचएआई की ओर से श्रीकृष्ण सेतु पर 4 एवं 7 जून को ट्रैफिक ब्लॉक लेकर स्पैन लोड टेस्ट कराया जाएगा। स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग रिसर्च सेंटर चेन्नई के वैज्ञानिकों की टीम श्रीकृष्ण सेतु पर स्पैन लोड टेस्टिंग करेगी। इसके लिए एनएचएआई ने जिलाधिकारी मुंगेर को पत्र भेज कर उक्त अवधि में ट्रैफिक ब्लॉक के कारण वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है।एनएचएआई द्वारा श्रीकृष्ण सेतु की क्षमता का लोड टेस्टिंग समय-समय पर कराया जाता है। 

इस बार स्पैन लोड टेस्टिंग के लिए एनएचएआई ने 4 जून एवं 7 जून को श्रीकृष्ण सेतु पर ट्रैफिक ब्लॉक लिया है। सदर एसडीओ कुमार अभिषेक ने बताया कि दोनों दिन सुबह 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। इस दौरान यात्रा करने वाले अन्य वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें ।  4 एवं 7 जून को टीम श्रीकृष्ण सेतु के पाया सहित अन्य संरचना के भार क्षमता का परीक्षण करेगी। 

एनएचएआई के अनुसार श्रीकृष्ण सेतु को 40 टन भार क्षमता के अनुकूल बनाया गया है। जबकि पुल के दोनों ओर बने एप्रोच पथ का भार क्षमता 55 टन है। टीम जांच के दौरान यह सुनिश्चित करेंगी कि इतने भार के कारण कोई रिफलेक्शन हो रहा है या नहीं।  

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट