LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Accident News : मुंगेर में चाय दुकान में घुसी अनियंत्रित हाइवा, इलाके में मची अफरा-तफरी

Bihar Accident News : मुंगेर में अनियंत्रित हाइवा चाय दुकान में घुस गया. जिसके बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया......पढ़िए आगे

Bihar Accident News : मुंगेर में चाय दुकान में घुसी अनियंत्र
चाय दुकान में घुसी हाइवा - फोटो : SOCIAL MEDIA

MUNGER : मुंगेर में उस समय एक बड़ा हादसा होने से बच गया। जब आज तड़के सुबह एक अनियंत्रित हाईवा ने सड़क किनारे एक चाय दुकान में घुसते हुए पूरे दुकान को ध्वस्त कर दिया। जबकि  उस समय चाय दुकान पर कई लोग चाय पी रहे थे। इस हादसा में हाईवा के ड्राइवर और खलासी को काफी गंभीर चोटे आई। जिसे इलाज के लिए भागलपुर भेज दिया गया है। 

पूरा मामला मुंगेर जिला अंतर्गत संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानगंज देवघर मुख्य मार्ग के चंदपुरा के पास की है। जहां आज तड़के सुबह जमुई के तरफ से आ रही हाईवा ने पहले सड़क किनारे खड़ा एक ट्रक को जोरदार धक्का मार दिया। जिस कारण हाईवा अनियंत्रित होते हुए सड़क किनारे एक चाय की दुकान जहां तत्काल कुछ लोग चाय पी रहे थे। उस चाय की दुकान में घुसते हुए पूरे चाय की दुकान को ध्वस्त कर कर दिया। 

इस हादसे में चाय दुकानदार और चाय पी रहे लोग तो बाल बाल बच गए। लेकिन हाईवा का ड्राइवर और खलासी गंभीर रूस घायल हो गए। इस हादसे के बाद वहां अफरा तफरी की स्थिति बन गई। इस हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची 112 पुलिस वहां और स्थानीय लोगों ने हाइवे के अंदर फंसे घायल ड्राइवर और खलासी को काफी मशक्कत के बाद निकाल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की जिस तरह से घटना घटी। उस समय हाईवा काफी रफ्तार और या तो ड्राइवर को उस समय नींद की झपकी आ गई होगी। जिसके कारण एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। लेकिन इस घटना में ड्राइवर और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना के बाद पुलिस के द्वारा घायलों को अस्पताल भेज हाइवे को जप्त कर लिया गया है। 

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट