LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : जमालपुर में चाचा भतीजा हुए आमने-सामने, आईपी गुप्ता और लांडे की इंट्री से दिलचस्प हुआ मुकाबला

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : जमालपुर में चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है. जहाँ चाचा-भतीजा आमने सामने हो गए है. वहीँ आईपी गुप्ता और लांडे ने मुकाबला रोचक बना दिया है....पढ़िए आगे

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : जमालपुर में चाचा भतीजा हुए आ
चाचा भतीजा आमने सामने - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : मुंगेर मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर अवस्थित लौह नगरी के नाम से प्रचलित 164 जमालपुर विधान सभा क्षेत्र। बिहार के औद्योगिक नगरी में से एक। जहां ब्रिटिश काल से एशिया का सबसे बड़ा रेल कारखाना मौजूद है।  जमालपुर को स्वतंत्र विधान सभा का दर्जा 1957 को मिला, यह मुंगेर लोकसभा का हिस्सा है। मतदाता लगभग 3 लाख 15 हजार है। राजनीतिक स्थिति की बात की जाए तो यहां जदयू का दबदबा हमेशा रहा है पर 2020 के चुनाव में कांग्रेस ने जदयू को हराने का काम किया। 

अब इस विधान सभा में मुकाबला काफी दिलचस्प होने जा रहा है। क्योंकि जेडीयू ने चार बार विधायक रहे पूर्व मंत्री का टिकट काट रिश्ते में भतीजा लगने वाले पूर्व दिवंगत सांसद ब्रह्मानंद मंडल के पुत्र नचिकेता मंडल को यहां से उम्मीदवार बना चुनावी मैदान में भेज दिया है। इस बात से क्षुब्ध चाचा शैलेश कुमार ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए जमालपुर से निर्दलीय ही चुनावी मैदान में कूद पड़े है। चाचा भतीजे के इस समीकरण ने पूरा चुनावी समीकरण को एक दिलचस्प मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है। जहां चाचा क्षुब्ध दिखे जो भतीजा के मनाने पर भी नहीं माने। अब दोनों ही जीत के दावे कर रहे हैं। 

हालाँकि बात यहां ही खत्म नहीं होती है। महागठबंधन ने इस बार बड़ा उलटफेर करते हुए कांग्रेस सीट को खत्म करते हुए कांग्रेस के सीटिंग विधायक को हटा एक नया दल इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के नए चेहरे नरेंद्र बिंद को वहां से उम्मीदवार बना नए समीकरण को साधने की कोशिश की है। 

उधर जमापुर से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले चर्चित आईपीएस शिव दीप लांडे ने भी नौकरी को दरकिनार करते समाज सेवा का राह चुनाकर जमालपुर से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया है। इससे आम लोगों के समक्ष एक नया समीकरण पैदा हो गया है। अब ये दोनों भी अपने अपने दावे पेश कर रहे है।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट