LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025 : मुंगेर के तारापुर में गरमाई सियासत, सम्राट चौधरी के खिलाफ महागठबंधन के दो उम्मीदवारों ने किया नामांकन, अब शीर्ष नेतृत्व के फैसले का इन्तजार

Bihar Election 2025 : मुंगेर के तारापुर में सियासी पारा हाई है. राजद और वीआईपी के दो उम्मीदवारों ने नामांकन कर दिया है.जिसका फैसला अब शीर्ष नेतृत्व को करना है......पढ़िए आगे

Bihar Election 2025 : मुंगेर के तारापुर में गरमाई सियासत, सम
तारापुर में गरमाई सियासत- फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : मुंगेर जिला अंतर्गत एक ही सीट 164 तारापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए महागठबंधन के दो घटक दल राजद और वीआईपी पार्टी के प्रत्याशि क्रमशः अरुण कुमार साह और सकलदेव बिंद ने नामांकन कर राजनीतिक गलियारे में हड़कंप ला दिया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि इन दोनों प्रत्याशी में से गठबंधन धर्म का पालन करते हुए कौन अपना नाम वापस लेता है या दोनों मैदान में एक दूसरे के विरुद्ध चुनाव लड़ेगे। बहुत कुछ फैसला शीर्ष नेतृत्व पर भी अब निर्भर कर रहा है। 

बता दें की 164 तारापुर विधानसभा इस बार कई उलटफेर को ले जाना जाएगा। जहां जदयू सीट को बदलकर वहां भाजपा सीट कर दिया गया तो महागठबंधन के दो घटक दल राजद और वीआईपी पार्टी के प्रत्याशी  क्रमशः अरुण कुमार और सकलदेव बिंद ने नामांकन कर एक अगल ही राजनीति बहस को जन्म देने का कार्य किया है। तारापुर एक अकेला सीट नहीं है जहां इस तरह के मामले है। 

उन जगहों पर भी महागठबंधन के घटक दलों ने एक दूसरे के विरुद्ध चुनावी मैदान में एक दूसरे के आमने सामने आ गए है। अब देखने वाली यह बात होगी क्या गठबंधन धर्म का पालन करते हुए कौन अपना नाम वापस लेता है या दोनों मैदान में एक दूसरे के विरुद्ध चुनाव लड़ेगे। इस मामले में जब राजद प्रत्याशी अरुण कुमार साह से पूछा गया तो उन्होंने उन्हें राजद के द्वारा उन्हें सिंबल मिला और वे आखिरी दिन नामांकन करवाया है। 

ऐसे में vip पार्टी के सकलदेव बिंद को न तो vip पार्टी और न ही राजद ने महागठबंधन ने उन्हें कोई सिंबल दिया है। बिना सिंबल लिए कैसे नामांकन कर दिया यहां उन्हें पता है। इस स्थिति में वह बिना सिंबल के या तो नाम वापस लगें या निर्दलीय चुनाव लड़ेगे। और ये शीर्ष नेतृत्व तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी के निर्णय पर भी बहुत कुछ निर्भर करता है।  

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट