LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime : बिहार पुलिस के आगे 3 लाख के इनामी दो खूंखार नक्सलियों ने किया सरेंडर, भारी मात्रा में सौंपे हथियार

Bihar Crime : बिहार डीजीपी के समक्ष मुंगेर में दो नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया. इन नक्सलियों पर 3-3 लाख रूपये का इनाम रखा गया था.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : बिहार पुलिस के आगे 3 लाख के इनामी दो खूंखार नक
नक्सलियों ने किया सरेंडर - फोटो : SOCIAL MEDIA

MUNGER : राज्य सरकार की आत्मसमर्पण-सह-पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर तथा सुरक्षा बलों के लगातार अभियान और जनसहयोग के कारण आज मुंगेर जिले के नक्सल प्रभावित खड़गपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरएसके कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तीन नक्सलियों ने सशस्त्र आत्मसमर्पण किया। कार्यक्रम में बिहार के डीजीपी विनय कुमार, एडीजी हेडक्वार्टर सह लॉ एंड ऑर्डर कुंदन कृष्णन, एसटीएफ एसपी संजय सिंह सहित कई वरीय पुलिस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। 

आत्मसमर्पण करने वालों में 23 नक्सली कांडों में फरार जोनल कमांडर नारायण कोड़ा, 24 नक्सली कांडों में फरार जोनल कमांडर बहादुर कोड़ा तथा 3 नक्सली कांडों में फरार दस्ता सदस्य बिनोद कोड़ा शामिल हैं। इस मौके पर पूर्व में आत्मसमर्पण कर चुके नक्सली रावण कोड़ा और भोला कोड़ा के परिजन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। 

अधिकारियों ने नक्सलियों के परिवार को भी सम्मानित किया ।  नक्सलियों ने अपने साथ दो इंसास राइफल, चार एसएलआर राइफल, करीब 500 चक्र कारतूस और 10 वॉकी-टॉकी पुलिस के समक्ष जमा किए। आत्मसमर्पण के बाद बिहार सरकार और मुंगेर जिला प्रशासन की ओर से इन नक्सलियों और उनके परिवारों को पुनर्वास नीति के तहत विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। 

बिहार डीजीपी ने बताया कि बिहार में उग्रवाद दशकों से एक बड़ी समस्या रही है। पहले राज्य के कई जिले उग्रवाद से बुरी तरह प्रभावित थे, जिनमें मुंगेर भी शामिल था। दुर्गम और जंगली क्षेत्रों के कारण विकास में देरी हुई, लेकिन वर्तमान सरकार की विकास योजनाओं, प्रशासन की संवेदनशीलता और लगातार प्रयासों से लोगों को मुख्यधारा से जोड़ा गया है। इसका नतीजा है कि अब नक्सलवाद का प्रभाव तेजी से खत्म हो रहा है और लोग हिंसा छोड़कर विकास की राह चुन रहे हैं।

NSIT
Nsmch

इम्तियाज़ की रिपोर्ट