LATEST NEWS

  • Bhojpur constable
  • Bhojpur constable: भोजपुर में खाकी पर वसूली के आरोप, वीडियो वायरल; सिपाही पर कार्रवाई के संकेत

  • Bhagalpur Event
  • Bhagalpur Event: भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह की एक झलक पाने को बेताब हुई भीड़, पुलिस

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

Tringa Yatra: मुंगेर में तिरंगे की गूंज, ऑपरेशन सिंदूर की जीत का जश्न, पाकिस्तान को चेतावनी—'अब घर में घुसकर मारेंगे'

Tringa Yatra: जहां गंगा की लहरें और इतिहास की गाथाएं गूंजती हैं, वहां अब भारतीय सेना के पराक्रम और ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता की धमक सुनाई दी।

 Operation Sindoor
मुंगेर में तिरंगे की गूंज- फोटो : reporter

Tringa Yatra: जहां गंगा की लहरें और इतिहास की गाथाएं गूंजती हैं, वहां अब भारतीय सेना के पराक्रम और ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता की धमक सुनाई दी। मुंगेर किला परिसर से शुरू होकर विजय चौक तक पहुंची भव्य तिरंगा यात्रा ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। 

"भारत माता की जय", "जय श्रीराम", "वंदे मातरम", और "पाकिस्तान मुर्दाबाद" जैसे नारों से मुंगेर की गलियां गूंज उठीं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय विधायक और सैकड़ों मुंगेरवासियों ने इस यात्रा में शिरकत की, और एक स्वर में कहा—"अब भारत वो पुराना भारत नहीं, जो चुपके से सहता था। ये नया भारत है, जो दुश्मन के घर में घुसकर हिसाब बराबर करता है!"

मुंगेर किला, जो कभी युद्धों और वीरता की कहानियां गढ़ता था, इस बार तिरंगे की लहरों का गवाह बना। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए मुंगेरवासियों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली, जो किला परिसर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों, बाजारों, और चौक-चौराहों से गुजरती हुई विजय चौक पर समाप्त हुई। सैकड़ों लोग, जिनमें महिलाएं, युवा, और बुजुर्ग शामिल थे, हाथों में तिरंगा लिए "नरेंद्र मोदी जिंदाबाद" और "पाकिस्तान मुर्दाबाद" के नारे लगाते हुए सड़कों पर उतरे। 

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान