LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : बिहार में रैश ड्राइविंग पर परिवहन विभाग सख्त, 27 DL सस्पेंड, दोबारा पकड़े जाने पर रद्द होगा लाइसेंस

Bihar News : बिहार में रैश ड्राइविंग पर परिवहन विभाग सख्त, 2

MUNGER : परिवहन विभाग ने जिले में रैश ड्राइविंग (Rash Driving) पर अंकुश लगाने के लिए एक सख्त अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत लहेरियाकट, ओवरस्पीड और बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। यह पहल विभागीय सचिव के आदेश के आलोक में की जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है। इस अभियान के तहत, पहली बार रैश ड्राइविंग करते हुए पकड़े जाने पर बाइक चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस (DL) तीन माह के लिए निलंबित किया जा रहा है। यदि चालक दोबारा रैश ड्राइविंग करते पाए जाते हैं, तो उनके लाइसेंस को स्थायी रूप से रद्द करने का सख्त प्रावधान लागू किया गया है।

जांच और कार्रवाई के लिए, जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटर यान निरीक्षक और मोबाइल दारोगा की कुल 8 टीमें बनाई गई हैं, जो जिले के अलग-अलग स्थानों पर लगातार जांच अभियान चला रही हैं। 25 नवंबर से जारी इस अभियान के दौरान अब तक 27 बाइक चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं। इनमें से 17 लाइसेंस जिला परिवहन पदाधिकारी और 10 लाइसेंस मोटर यान निरीक्षक द्वारा सस्पेंड किए गए हैं।

कार्रवाई केवल बाइक चालकों तक सीमित नहीं है। चार पहिया वाहन चालकों को भी दूसरी बार रैश ड्राइविंग करते पकड़े जाने पर तीन के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं। मोटर यान निरीक्षक मो. जमीर ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले 10 बाइक चालकों के लाइसेंस भी रद्द किए गए हैं। परिवहन विभाग की टीम ने ओवरस्पीड में भागने वाले चालकों से निपटने के लिए भी नई रणनीति अपनाई है। 

अगर कोई रैश ड्राइविंग करने वाला चालक मौके से फरार हो जाता है, तो टीम उसकी बाइक की नंबर प्लेट की फोटो खींचकर बाइक मालिक को नोटिस भेज रही है और लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार अलबेला ने स्पष्ट किया कि रैश ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ यह अभियान सख्ती से जारी रहेगा।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट