LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : सात फेरों के 9वें दिन ही 'गेम' कर गई नई नवेली दुल्हन, गहने और नकदी लेकर हुई रफूचक्कर, ससुरालवालों के उड़े होश

Bihar News : बिहार में पति के साथ सात फेरे लेने के बाद नई नवेली दुल्हन फरार हो गयी. वह अपने साथ गहने और नकदी भी ले गयी. इस घटना के बाद ससुरालवालों के होश उड़ गए.....पढ़िए आगे

Bihar News : सात फेरों के 9वें दिन ही 'गेम' कर गई नई नवेली द
दुल्हन फरार - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : मुंगेर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 9 दिन बाद ही नवविवाहिता ससुराल से फरार हो गई। आरोप है कि दुल्हन अपने साथ घर के गहने और नकद रुपये भी ले गई। मायके पक्ष ने पड़ोसी युवक पर भगाने का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष ने नई दुल्हन पर जेवर और पैसे लेकर फरार होने की बात कही है। मामले में तारापुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती को धनबाद से बरामद कर लिया है।

दरअसल यह मामला मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र का है। जहां थाना क्षेत्र के मानिकपुर की रहने वाली युवती स्नेहा की शादी 1 दिसंबर को तारापुर थाना क्षेत्र के ही साढ़ी गांव निवासी जितेंद्र झा के साथ हुई थी। 2 दिसंबर को विदाई के बाद वह ससुराल साढ़ी गांव पहुंची। शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन 10 दिसंबर की शाम स्नेहा अचानक घर से लापता हो गई। घटना की सूचना ससुराल पक्ष की अंजना देवी ने मायके वालों को दी, जिसके बाद दोनों पक्षों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 

जांच के दौरान यह बात सामने आई कि स्नेहा अपने साथ गहने-जेवर और घर में रखी नकदी भी ले गई है। मायके पक्ष की ओर से स्नेहा की मां सोनी देवी ने तारापुर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि धनबाद निवासी कुंदन यादव, जो पहले पड़ोसी था और घर में आना-जाना करता था। उसने स्नेहा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। 

उन्होंने बताया कि स्नेहा की पढ़ाई-लिखाई नानी के घर धनबाद में हुई थी और शादी उसकी सहमति से हुई थी। किसी प्रेम संबंध की जानकारी होने से उन्होंने इनकार किया है।वहीं ससुराल पक्ष की अंजना देवी ने भी प्रेम प्रसंग की बात को खारिज करते हुए कहा कि स्नेहा के अचानक गायब होने से पूरा परिवार सदमे में है। दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर तारापुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्नेहा को धनबाद से सकुशल बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट