LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar News : पत्नी की इश्क के आगे हार गया पति, शादी के 14 साल बाद प्रेमी के साथ किया विदा

Bihar News : बिहार के मुंगेर जिले में एक पति अपनी पत्नी के इश्क के आगे हार गया. उसने अपनी रजामंदी से पत्नी को उसके प्रेमी के संग विदा कर दिया......पढ़िए आगे

Bihar News : पत्नी की इश्क के आगे हार गया पति, शादी के 14 सा
पत्नी की इश्क के आगे हारा पति - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : मुंगेर मे कासिम बाजार थानान्तर्गत बेलवा घाट निवासी रोहित कुमार ने आपसी रजामंदी से अपनी पत्नी और 3 बच्चों की मां गीता देवी को उसके प्रेमी पड़ोसी राहुल कुमार के साथ जीवन व्यतीत करने के लिए भेज दिया। दरअसल राहुल की शादी 14 वर्ष पूर्व बरियारपुर निवासी गीता देवी से हुई थी। शादी के बाद उसे 3 बच्चे भी हुए। 

इस बीच करीब 4 वर्ष पूर्व गीता देवी की मुलाकात मोहल्ले के ही देवर लगने वाले राहुल से हुई। दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी और प्यार परवान चढ़ा। इसकी भनक लगने पर पति रोहित पत्नी को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया। लेकिन गीता देवी अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। पर इस बीच रीता देवी पति से झंझट कर कही बाहर चली गई । जिसके बाद परिवार वालों पर प्रेमी दबाव बनाने लगा कि उसे लेकर आओ। 

वहीं प्रेमी के द्वारा एक दिन पूर्व महिला को ले वहां गांव पहुंचा। जहां सामाजिक स्तर पर मामले सुलझाने की पहल की गई और पति रोहित महती ने पत्नी की जिद के आगे हार मानते हुए अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ भेजने के लिए राजी हो गया।  और उसे प्रेमी के संग जीवन यापन करने के लिए स्वतंत्र कर उसके साथ जाने दिया।

पति ने बताया कि इसको ले काफी समझाया गया।  पर वह नहीं मानी अंत में शादी के 11 साल के बाद ही उसके जिद्दी के आगे हार गया और अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ रहने की इजाजत दे दी। तो पत्नी और प्रेमी ने बताया कि उस दोनों के रिलेशन को ले रोहित के द्वारा लगातार टॉर्चर किया जा रहा था।  अंत में उसने प्रेमी के साथ रहने का निर्णय ले लिया।

NSIT
Nsmch

मुंगेर की इम्तियाज़ की रिपोर्ट