LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Politics : तारापुर की सियासत में ‘चौधरी’ परिवार की धमाकेदार वापसी, 16 अक्टूबर को ‘सम्राट’ करेंगे नामांकन, पार्टी के कई वरिष्ठ नेता करेंगे शिरकत

Bihar Politics : मुंगेर के तारापुर में एक बार फिर चौधरी परिवार की वापसी हो रही है. इसी कड़ी में सम्राट चौधरी 16 अक्टूबर को नामांकन करने जा रहे हैं.......पढ़िए आगे

Bihar Politics : तारापुर की सियासत में ‘चौधरी’ परिवार की धमा
चौधरी परिवार की वापसी - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : जिले की सबसे चर्चित सीट तारापुर विधानसभा एक बार फिर सुर्खियों में है। भाजपा ने इस बार बड़ा दांव खेलते हुए जदयू के खाते वाली सीट को अपने पाले में ले लिया है, और पार्टी के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को यहां से मैदान में उतारने का ऐलान किया है। यह वही तारापुर है, जहां सम्राट चौधरी का राजनीतिक रिश्ता खून में बसा है।  पिता शकुनि चौधरी छह बार और माता भी एक बार यहां से विधायक रह चुकी हैं। 

लंबे अरसे तक राजनीति से दूरी के बाद, चौधरी परिवार अब फिर से तारापुर की गद्दी संभालने को तैयार है। सम्राट चौधरी के नामांकन की खबर लगते ही पूरे तारापुर में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव-गांव में समर्थक पटाखे फोड़ते और मिठाई बांटते दिखे। पिता शकुनि चौधरी ने मीडिया से कहा की तारापुर की जनता अब बाहरी नेताओं को नहीं देखना चाहती। 

अपने बेटे सम्राट को देखकर लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। भाजपा का यह फैसला ऐतिहासिक है। जनता वोट से बताएगी कि वह कितनी खुश है। मेरा आशीर्वाद सम्राट के साथ है, वह जीतकर ही लौटेगा। इधर, बड़े भाई रोहित चौधरी ने भी नामांकन को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर को सम्राट चौधरी के नामांकन में जन सैलाब उमड़ेगा। 

कई राज्यों के मुख्यमंत्री, जिनमें छत्तीसगढ़ और दिल्ली की मुख्यमंत्री शामिल हैं, के आने की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और बिहार NDA के कई दिग्गज नेता भी तारापुर पहुंचेंगे। यह चुनाव सिर्फ जीत नहीं, सम्मान की लड़ाई है। इस बार सम्राट चौधरी 25 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज करेंगे।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट