LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime : मुंगेर में खूनी खेल ! समझाने गए भाई की तलवार से काटी नाक, आरोपी चचेरा भाई फरार

Bihar Crime : मुंगेर में समझाने गए भाई पर भाई ने तलवार से जानलेवा हमला कर दिया. जिससे भाई की नाक कट गयी.......पढ़िए आगे

Bihar Crime : मुंगेर में खूनी खेल ! समझाने गए भाई की तलवार स
भाई ने काटी भाई की नाक - फोटो : SOCIAL MEDIA

MUNGER : जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के जलालाबाद गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामूली विवाद और हंसी-मजाक से शुरू हुई बात इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने अपने ही चचेरे भाई पर तलवार से हमला कर उसकी नाक काट दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घायल युवक की हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है।

मामूली विवाद और शराब का नशा बना काल

जानकारी के अनुसार, जलालाबाद गांव के चौधरी टोले में रहने वाले अजय चौधरी का छोटा भाई नीरज चौधरी और उनका चचेरा भाई प्रदीप चौधरी दिन भर किसी छोटी बात को लेकर आपस में उलझते रहे। दिन में कई बार विवाद हुआ लेकिन मामला शांत हो गया था। हालांकि, देर शाम आरोपी प्रदीप शराब के नशे में धुत होकर घर के बाहर गाली-गलौज करने लगा। जब अजय चौधरी उसे समझाने और शांत कराने पहुंचे, तो प्रदीप ने आपा खो दिया और घर से तलवार लाकर उन पर हमला कर दिया।

नाक का 99 प्रतिशत हिस्सा कटा, हालत गंभीर

तलवार का वार इतना सटीक और भीषण था कि अजय चौधरी की नाक का करीब 99 प्रतिशत हिस्सा कटकर अलग हो गया। लहूलुहान अजय को देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में उन्हें असरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक घाव काफी गहरा है और प्लास्टिक सर्जरी की आवश्यकता पड़ सकती है।

फरार आरोपी की तलाश में पुलिस

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रदीप चौधरी मौके से फरार हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह पूरा विवाद महज एक हंसी-मजाक से शुरू हुआ था, जिसने शराब के नशे और गुस्से के कारण हिंसक रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही असरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुँची और परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

NSIT
Nsmch

शूर्पणखा की कहानी आई याद

गांव के लोग इस घटना की तुलना रामायण की 'शूर्पणखा' वाली घटना से कर रहे हैं, जहाँ क्रोधवश नाक काट दी गई थी। इस खूनी संघर्ष ने पारिवारिक रिश्तों में दरार पैदा कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि तलवार घर में पहले से मौजूद थी या वह किसी सोची-समझी साजिश के तहत इसे लाया था। फिलहाल, पुलिस शराब के स्रोत की भी जाँच कर रही है, क्योंकि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है।

इम्तियाज़ की रिपोर्ट