LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : फोरलेन निर्माण में रोड़ा बने ग्रामीणों को प्रशासन ने मारपीट कर भगाया, पीड़ित बोले-जान दे देंगे, लेकिन जमीन नहीं.....

Bihar News : फोरलेन निर्माण में रोड़ा बने ग्रामीणों को प्रशास

MUNGER : जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़ीरामपुर में मुंगेर मिर्जा चौकी फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण करने के मामले में जमीन रेयत और जिला प्रशासन के बीच जमकर विवाद हुआ। मुंगेर जिला प्रशासन ने पुलिस बल का प्रयोग कर जमीन के मालिकों से जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। पिछले आठ महीना से मुंगेर से मिर्जा चौकी फोर लाइन बनने वाले गढी रामपुर के समीप 400 मीटर काम पिछले 8 माह से रुका हुआ था। 

जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिलने से लोग विरोध कर रहे हैं। गढी रामपुर में 32 रैयत जमीन के मालिक ने उचित मुआवजा नहीं मिलने पर न्यायालय की शरण में गए हैं। महमदा निवासी कौशल कुमार ने बताया कि आवासीय जमीन को कृषि कर दिया है और जिला प्रशासन ने बल प्रयोग कर अधिग्रहण कर लिया। जिला प्रशासन की ओर से हम लोगों के साथ मारपीट भी किया गया और कुछ लोगों को गिरफ्तारी भी की गई है।

 जमीन मालिकों का तर्क यह है कि आगे पीछे आवासीय जमीन फोर लाइन के लिए मुआवजा दिया गया। जबकि बीच में पड़ने वाले जमीन को कृषि जमीन कर दिया। जिसके कारण हम लोगों को उचित मुआवजा सरकार की ओर से नहीं तय की गई। आज प्रशासन के द्वारा हम लोगों को मकान तोड़कर बुलडोजर चला दिया गया। जानवर को खोल करके भगा दिया गया और जब थाना पर हम लोग लिखित शिकायत करने पहुंचे तो थाना के द्वारा हमारे आदमी को अंदर कर दिया। वही जमीन मालिक सरिता देवी का कहना है कि जब बुलडोजर चल रहा था तो हमारे बेटा ने कागज लेकर जिला प्रशासन को दिखाने गया   कि अभी मामला कोर्ट में लंबित है। अभी काम चालू मत कीजिए। मेरा एक बीघा जमीन जा रहा है। 

विरोध करने पर हमारे बेटे को पुलिस के द्वारा पीट कर हाजत में बंद कर दिया गया। जानवर खोल करके भगा दिया गया। मकान तोड़कर बुलडोजर चला दिया। हमारे लोगों के साथ प्रशासन के द्वारा मारपीट की गई। इनकी मांगे हैं कि सरकार उन्हें उचित मुआवजा दे या जमीन के बदले जमीन दे। यदि सरकार इनकी बातों को नहीं मानती है तो सारा परिवार जान दे देंगे। वही इस मामले में जिला प्रशासन ने मीडिया को किसी भी प्रकार का बयान देने से इनकार किया।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट