LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : मुंगेर में तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी से साधा निशाना, कहा- फैक्ट्री लगायेंगे गुजरात में और विक्ट्री चाहिये बिहार में....

Bihar News : मुंगेर में तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी से साधा नि

MUNGER : मुंगेर विधान सभा क्षेत्र के चरवाहा विद्यालय मैदान में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे। जहां से उन्होंने मुंगेर जिला के तीनों विधान सभा क्षेत्र से खड़े महागठबंधन के  तीनों प्रत्याशियों के लिए लोगों से की वोट देने की अपील की। वहीँ मंच से ही नीतीश सरकार पर निशाना साधा। कहा की 20 साल बनाम 20 महीना दीजिए। बिहार की सूरत बदल देंगे। मौके पर हजारों की संख्या में   समर्थक मौजूद थे। 

तेजस्वी ने मंच पर आते ही माइक संभाला और भीड़ का अभिवादन करते हुए कहा की मौसम खराब रहने के कारण दो दिनों तक आप सबों से नहीं मिल पाया। इसके लिय खेद है। नीतीश सरकार पर हमला किया। उपस्थित लोगों से कहा की तेजस्वी यादव  को क्या एक मौका मिलेगा। अगर तेजस्वी को मौका मिलेगा तो पक्की नौकरी मिलेगी। जिस परिवार में कोई सरकारी नौकरी नहीं है उस परिवार में एक सरकारी नौकरी देने का काम करेंगे। 

कहा की बिहार से  खास महल की समस्या, टोपो लैंड की समस्या को, बंदूक फैक्ट्री को चालू करवाया जाएगा। बंद पड़े उद्योग को चालू कराएँगे। उन्होंने 20 साल बनाम 20 महीने का उदाहरण दिया। कहा की नीतीश सरकार को आप ने 20 साल दिया। मुझे सिर्फ 20 महीना दीजि।ए जो काम नीतीश सरकार ने 20 साल में नही किया वो   तेजस्वी 20 माह में करके दिखाएगा। मोदी जी गुजरात में फैक्टी लगाएगें और विक्ट्री चाहिये बिहार में। सब कोई गोलबंद हो भाजपा को भगाने का काम कीजिये, सब गोल बंद हो जाइए। 

कहा की बिहार सबसे गरीब सबसे बेरोजगार, शिक्षा चिकित्सा सब चौपट हो गया। तेजस्वी ने कहा की कहीं जाइए बिना घुस दिए काम नहीं होता है। बिहार में अपराधी बेलगाम हो गया है। मोकामा में क्या हुआ आप ने देखा। सरकार ने अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया। आप तेजस्वी को एक मौका दीजिए। हम सब मिल एक नया बिहार बनाने का काम करेगें।

NSIT
Nsmch

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट