LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

रफ्तार का कहर: परीक्षा देने जा रही छात्रा को हाइवा ने कुचला, मौके पर ही मौत; छोटी बहन बाल-बाल बची

एक तेज रफ्तार हाइवा ने साइकिल से स्कूल जा रही दो सगी बहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 14 वर्षीय छात्रा सपना कुमारी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन इस हादसे में बाल-बाल बच गई

रफ्तार का कहर: परीक्षा देने जा रही छात्रा को हाइवा ने कुचला,

Munger -  जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। संग्रामपुर मुख्य बाजार स्थित एसबीआई बैंक के समीप एक तेज रफ्तार हाइवा ने साइकिल से स्कूल जा रही दो सगी बहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 14 वर्षीय छात्रा सपना कुमारी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन इस हादसे में बाल-बाल बच गई, जिसे आंशिक चोटें आई हैं।

साइकिल से परीक्षा देने जा रही थी छात्रा 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के झिकुली निवासी मुकेश यादव की पुत्री सपना कुमारी अपनी छोटी बहन के साथ साइकिल पर सवार होकर स्कूल में परीक्षा देने जा रही थी। जैसे ही वे एसबीआई बैंक के समीप पहुँचीं, अंबेडकर चौक की ओर से आ रहे अनियंत्रित हाइवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सपना की मौके पर ही जान चली गई।

आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवा में की तोड़फोड़, मुख्य मार्ग जाम 

घटना से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने दोषी हाइवा को क्षतिग्रस्त कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर लगाम नहीं होने के कारण आए दिन ऐसे हादसे होते हैं। ग्रामीणों ने मुख्य बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों की 'नो-एंट्री' लागू करने की पुरजोर मांग की।

NSIT
Nsmch

अधिकारियों ने स्थिति को संभाला 

तनाव की सूचना मिलते ही तारापुर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) राकेश रंजन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सिद्धू शेखर सिंह और संग्रामपुर थानाध्यक्ष बिनोद कुमार झा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया और यातायात बहाल कराया। पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और हाइवा को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Report - मो. इम्तियाज खान